Breaking
एलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉक
Breaking Newsमध्यप्रदेशराज्य

शराबबंदी पर सख्त बिहार सरकार की पुलिसया कार्यशैली पर उठा सवाल।

पटना, बिहार मे इन दिनों हुई जहरीली शराब से मौतों के बाद बिहार सरकार ने सख्त रवैया अपनाया है और शराबबंदी को लेकर बिहार सरकार की सख्‍ती का असर दिखने लगा है। ताबड़ताेड़ हो रही छापेमारी से शराब के धंधेबाजों में हड़कंप मचा है।इस क्रम में होटलों, जिम से लेकर विवाह भवनों तक को पुलिस खंगाल रही है।

लेकिन, इसी बीच पुलिस की कार्रवाई को लेकर कुछ सवाल भी उठने लगे हैं। पटना के रामकृष्‍णा नगर थाना स्थित एक विवाह भवन में पुलिस ने चप्‍पे-चप्‍पे को खंगाला। इस दौरान महिलाओं के कमरे में तो पुलिस घुसी ही, कई अन्‍य कमरे में भी जाकर जांच-पड़ताल की। हालांकि, इस दौरान महिला पुलिस साथ नहीं थी। पुरुष पुलिसकर्मी ही छानबीन करते रहे। इधर खबर की जानकारी मिलने पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इस मामले में कार्यालय के लोग जांच कर रहे हैं। उन्‍होंने यह भी कहा कि शराबबंदी पर बेहतर काम हो रहा है।

बता दें कि लग्‍न की बहुतायत होने के कारण पटना में इन दिनों खूब शादियां हो रही हैं। इसको लेकर सभी विवाह भवन, होटल आदि बुक हैं। दूर-दूर से बराती पहुंच रहे हैं। शराबबंदी को लेकर सख्‍त सरकार के आदेश का असर अफसरों व कर्मियों पर साफ दिख रहा है। बीते दिनों दूसरे राज्‍यों से आए कुछ बरातियों को शराब पीते पकड़ा गया। इनमें डाक्‍टर, इंजीनियर आदि भी शामिल हैं। इसी क्रम में रामकृष्‍ण नगर थाने कीपुलिस ने रविवार शाम शादी समारोह में शराब के सेवन की खबर पर एक होटल में जांच की।

पुलिस ने होटल के कमरे में ठहरे मेहमानों के कमरे की तलाशी ली। इस दौरान दूसरे पुलिस वाले तलाशी की वीडियो बना रहे थे। पुलिस ने शादी समारोह के लिए बुक कराये गये तमाम कमरों को खंगाला। कमरों में महिला मेहमान भी थी। पुलिस ने गहन तलाशी ली मगर तलाशी के दौरान उसके साथ कोई महिला पुलिस नहीं थी। लड़की वालों का कहना है कि जिन कमरों में महिला मेहमान थी उस कमरे में भी पुरुष सिपाही ने जांच की।

Related Articles

Back to top button