Breaking
2027 में 2017 दोहराना है, हर विधानसभा में कमल खिलाना है- केशव प्रसाद मौर्ययूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति तैयारभाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।
Breaking Newsअर्ली बिज़नेसराष्ट्रीय

PNB ने अपने खाताधारकों को दिया झटका, ब्याज दरों में बदलाव,1दिसंबर से लागू।

नई दिल्ली. पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ब्याज दरों में बदलाव करने के निर्णय से खाताधारकों को बड़ा झटका देने की तैयारी कर ली है. बैंक ने सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में बदलाव करने का फैसला किया है. पंजाब नेशनल बैंक ने 1 सितंबर से सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों को घटाने का फैसला किया है. PNB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई जानकारी के मुताबिक 1 सितंबर से सेविंग्स अकाउंट है, उनकी ब्याज दरों में कटौती की जाएगी.

बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, बचत खातों पर ब्याज दरें सालाना 2.90 फीसदी से घटाकर 2.80 फीसदी करने का फैसला किया गया है. बता दें फिलहाल पीएनबी की ब्याज दरें सालाना 3 पर्सेंट है, लेकिन अब सालाना 2.90 पर्सेंट होगी. बैंक के इस फैसले का असर नए और पुराने दोनों ग्राहकों पर पड़ेगा.

पंजाब नेशनल बैंक के मुताबिक, 1 दिसंबर 2021 से बचत खाते में 10 लाख रुपये से कम सेविंग फंड अकाउंट बैलेंस के लिए ब्याज दर 2.80 फीसदी सालाना होगी. वहीं, 10 लाख रुपये और इससे ज्यादा के लिए ब्याज दर 2.85 फीसदी सालाना होगी. PNB देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकार बैंक हैं, इससे पहले State Bank of India है जो नंबर वन पर हैं. SBI के सेविंग्स अकाउंट पर सालाना 2.70 पर्सेंट ब्याज लगता है. वहीं, Kotak Mahindra Bank और इंडसइंड बैंक के सेविंग्स अकाउंट पर सालाना 4-6% ब्याज दर है.

Related Articles

Back to top button