Breaking
Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोनकई जगह होटल और रेस्ट्रोरेंट एलपीजी गैस की किल्लत से बंदEarly News Hindi Daily E-Paper 11 March 2026पाक एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला आदर्श कुमार उर्फ ​​लकी पुलिस की गिरफ्त में
Breaking Newsराष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश और हरियाणा में दिल्ली के सैटेलाइट जिलों ने 2021 में जमाई धाक।

नोएडा : दिल्ली से सटे इलाकों ने स्वच्छता मुहिम मे |किया बेहतरीन प्रदर्शन जिलों के संदर्भ में भी, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में दिल्ली के सैटेलाइट जिलों ने 2021 में अच्छा प्रदर्शन किया रैंकिंग लिस्ट में देखिए शहरों का स्थानदिल्ली के सैटेलाइट शहर नोएडा को शनिवार को ‘मध्यम’ श्रेणी में भारत का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया. बता दें कि मध्यम श्रेणी में वे शहर आते हैं, जहां 3 लाख से अधिक लेकिन 10 लाख से कम आबादी रहती है.सैटेलाइट शहर उन शहरों को कहा जाता है, जो किसी बड़े नगर से सटे होते हैं.10 से 40 लाख की आबादी वाले शहरों में उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद 18वें, हरियाणा का गुड़गांव 24वें और फरीदाबाद 41वें स्थान पर रहा है. यह रैंकिंग मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स (HUA) के वार्षिक स्वच्छ सर्वेक्षण पर आधारित है.
दिल्ली से सटे इलाकों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन जिलों के संदर्भ में भी, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में दिल्ली के सैटेलाइट जिलों ने 2021 में अच्छा प्रदर्शन किया रैंकिंग लिस्ट में देखिए शहरों का स्थान रहा है,
गौरतलब है कि गौतम बुद्ध नगर जिला (Noida) देश भर के 659 जिलों में 15वें स्थान पर है, जबकि गाजियाबाद जिला 82वें स्थान पर है. गौतम बुद्ध नगर जिले में नोएडा और ग्रेटर नोएडा शामिल हैं. सर्वेक्षण के अनुसार हरियाणा का गुड़गांव जिला इस सूची में 25वें जबकि फरीदाबाद 119वें स्थान पर
वहीं अगर दिल्ली राज्य की बात की जाए तो एनडीएमसी क्षेत्र ने केंद्र के स्वच्छता सर्वेक्षण में 1-10 लाख आबादी की श्रेणी में देश में सबसे स्वच्छ शहरों में शीर्ष स्थान हासिल किया है. पिछले साल तीसरे स्थान पर रही NDMC की रैंकिंग में सुधार हुआ, जबकि 2019 में यह पांचवें स्थान पर थी. बता दें कि एनडीएमसी को मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स (HUA) द्वारा परिभाषित 5 स्टार कचरा मुक्त शहर और वॉटर प्लस की प्रमाणित श्रेणी में भी जगह मिली है.
गौरतलब है कि केंद्र सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में मध्य प्रदेश के इंदौर को लगातार पांचवीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया. स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2021 में सबसे स्वच्छ शहरों में दूसरा स्थान सूरत को जबकि तीसरा स्थान विजयवाड़ा को प्राप्त हुआ. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को दिल्ली में विजेताओं को स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2021 प्रदान किए.

Related Articles

Back to top button