Breaking
DG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम कियाअरुणांचल प्रदेश सीमा पर भारत चीन की सेना आमने सामने, face-off की स्थिति कई जगहों परतिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोटUP- SIR में गड़बड़ी से सियासी बवाल
Breaking Newsअपराधउत्तर प्रदेश

शादी में छाया मातम ,डीजे पर पसंदीदा गाने को न बजाने के कारण हुई मौत |

बलिया (उत्तर प्रदेश)। बलिया जिले के कस्मापुर गांव में डीजे पर संगीत बजाने के विवाद को लेकर एक विवाह समारोह में हुए हमले में 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और 50 वर्षीय उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। खेजुरी स्टेशन अधिकारी अखिलेश कुमार ने कहा, “मृतक संतोष और उनके पिता मिट्ठ राम को गंभीर रूप से घायल होने पर जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया, जबकि मिट्ठ राम का इलाज चल रहा है। छह लोगों की पहचान और कई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है।”

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिट्ठ राम के पड़ोसी बीरबल राम की बेटी की शादी के दौरान महिला डांसर परफॉर्म कर रही थीं, तभी स्थानीय मेहमानों और दूल्हे के दोस्तों के बीच डीजे द्वारा बजाए जा रहे गानों को लेकर विवाद हो गया।

पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए वीडियो फुटेज खंगाल रही है।

Related Articles

Back to top button