Breaking
FBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोन
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

एक्सप्रेस-वे पर चले शब्दबाण, अखिलेश ने कहा ,जनता से पहले साहब ने किया पैदल |

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन को लेकर सपा-भाजपा में बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। उद्घाटन के बाद भी वार-पलटवार जारी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उद्घाटन का एक वीडियो ट्वीट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा है।छह सेकेंड के वीडियो को ट्वीट करते हुए अखिलेश ने लिखा ‘तुमने हमारी आवभगत का अच्छा सिला दिया..जनता से पहले तुमने ही हमें ‘पैदल’ कर दिया। बड़े बेआबरू होकर इन सड़कों से हम गुजरे…’।
अखिलेश ने जो वीडियो शेयर किया है वह केवल छह सेकेंड का है। अखिलेश ने पीएम मोदी के कार में बैठकर जाने और सीएम योगी के पैदल चलने को लेकर तंज कसा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी गाड़ी में बैठे हुए हैं और उनके आस-पास सुरक्षा गार्डों का घेरा है। वहीं उनके ठीक पीछे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी कार की ओर पैदल ही बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को लेकर कई दिनों से सपा और भाजपा में तनातनी चल रही थी। उद्घाटन के दिन ही अखिलेश ने भी एक्सप्रेस-वे पर रथयात्रा की तैयारी कर ली थी। लेकिन प्रशासन ने इजाजत नहीं दी। इसके बाद अखिलेश ने एक दिन के लिए रथयात्रा टाल दी और सीएम योगी पर जमकर हमला किया। मंगलवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन से पहले भी अखिलेश ने ट्वीट कर तंज कसा। अखिलेश ने लिखा, फ़ीता आया लखनऊ से और नई दिल्ली से कैंची आई।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने अखिलेश यादव पर इशारों में निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि 2014 में जब केंद्र में उनकी सरकार थी तो यूपी की पिछली सरकार उनका साथ नहीं देती थी। यूपी में उनके साथ मंच साझा करने से डरते थे क्योंकि उन्हें अपने वोट बैंक प्रभावित होने का खतरा होता था।

Related Articles

Back to top button