Breaking
2025 की वो सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, फिर भी कमाई से निराश हैं आमिर खान, बोले- ‘अगर 15 हजार स्क्रीन पर रिलीज होती..’रक्षा को लेकर भारत-कनाडा में बढ़ेगा सहयोग, क्या रिश्तों को सामान्य बनाने की दिशा में रहेगा अहम?मणिपुर में फिर हिंसा भड़कने से लगा कर्फ्यू, उखरुल में जले थे दर्जनों घरसभी दल सदन को सुचारु संचालन हेतु सहयोग करें-सतीश महानाजापान के संसदीय पीएम टाकायची की होगी प्रचंड जीत? विपक्ष बिखरा हुआबांग्लादेशी हिन्दुओं को मोहन भगवत ने दी सलाह, कहा- भागे नहीं, संघर्ष करेंEarly News Hindi Daily E-Paper 8 February 2026इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर हमले की भारत ने की कड़ी निंदा, मृतकों और घायलों के प्रति जताई संवेदना29 साल पुरानी फाइल खुलते ही देर रात अरेस्ट हुए MP पप्पू यादव, अस्पताल में भर्तीWPL 2026: RCB दूसरी बार बनी चैंपियन, कप्तान स्मृति मंधाना के तूफान ने दिल्ली को हराया
उत्तर प्रदेश

भाजपा समर्थित अनिता शुक्ला बरसठी प्रमुख निर्विरोध तय

अनिता शुक्ला के अलावा दो लोगो ने खरीदा था पर्चा, तय समय तक किसी ने नही दाखिल किया पर्चा

 

 

बरसठी(जौनपुर)। बरसठी ब्लॉक पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनिता शुक्ला पत्नी सुरेंद्र शुक्ला ने प्रमुख पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इनके अलावा और किसी ने प्रमुख पद के लिए नामांकन दाखिल नही किया। अनिता शुक्ला का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
बरसठी प्रमुख पैड के लिए तीन लोग अनिता शुक्ला के अलावा स्व पारस नाथ यादव की बहू एव बरसठी की वर्तमान प्रमुख ने पर्चा खरीदा था और संदीप सिंह ने भी पर्चा खरीदा था।


गुरुवार को अनिता शुक्ला ने मछलीशहर के सांसद बीपी सरोज भदोही के विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी सचिन त्रिपाठी के ब्रह्मदेव मिश्रा राजित राम शुक्ला निगोह मंडल अध्यक्ष के पी मिश्रा धीरेंद्र शुक्ला मयंक शुक्ला साथ भाजपा के नेताओ के साथ पर्चा दाखिला किया। तीन बजे तक अनिता शुक्ला के अलावा किसी प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नही किया। ऐसे में इनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। और वहीं पर उपजिलाधिकारी मंगलेश दुबे वीडियो राजन राय तहसीलदार सुदर्शन कुमार भारी पुलिस बल सुरक्षा के लिए इसमें बरसठी प्रभारी निरीक्षक श्याम दास बर्मा वरिष्ठ उपनिरीक्षक सदानंद राय उपनिरीक्षक संजय यादव कांस्टेबल बलवंत सहित भारी पुलिस बल तैनात थी।

Related Articles

Back to top button