Breaking
Rahul Gandhi के धरने पर Ravi Shankar Prasad ने कहा – यह अराजकता की राजनीति हैक्या इस देश में FIR की मांग करना क्या अनार्की है- कांग्रेसराहुल का ये धरना सस्ती लोकप्रियता के लिए है- नड्डाराहुल गाँधी के धरने को लेकर जेपी नड्डा की प्रेस- बोले ये राहुल की हताशा और हठयोग है, ये धरना छात्रों के लिए नहीं है.Delhi Police संसद मार्ग कार्यालय पर Rahul Gandhi का धरना ,बोले,FIR होगी तभी हटेंगे बीजेपी ने कहा राहुल अराजकता फैला रहे हैंसावन सोमवार पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कियाMEA Press Briefing : FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, बोला ‘हमारी संसद ही लेगी फैसला’Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
राष्ट्रीय

महात्मा गाँधी को मिलेगा US का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

वाशिंगटन: अमेरिकी संसद में  महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) को वहां का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिलाने की कोशिशें एक बार फिर तेज हो गई हैं. इस सिलसिले में महात्मा गांधी को मरणोपरांत प्रतिष्ठित कांग्रेशनल गोल्ड मेडल से सम्मानित करने संबंधी एक प्रस्ताव अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में शुक्रवार को फिर से पेश किया. आपको बता दें कि कांग्रेशनल गोल्ड मेडल अमेरिका में सर्वोच्च नागरिक सम्मान है.

‘ किन  हस्तियों को मिला सम्मान’ जाने- 

न्यूयॉर्क से कांग्रेस सदस्य कैरोलिन बी मेलोनी ने प्रतिनिधिसभा में इस संबंध में प्रस्ताव पेश करते हुए कहा, ‘विरोध प्रदर्शित करने के महात्मा गांधी के अहिंसक तरीकों और ऐतिहासिक सत्याग्रह अभियान ने भारत (India) के साथ पूरी दुनिया (World) को प्रेरित किया. उनका उदाहरण हमें सीख देता है कि हम खुद को दूसरों की सेवा में समर्पित करें.’

आपको बता दें कि इससे पहले ये सम्मान जॉर्ज वॉशिंगटन, नेल्सन मंडेला (Nelson Mandela), मार्टिन लूथर किंग जूनियर (Martin Luthar King Jr), मदर टेरेसा (Mother Teresa) और रोजा पार्क्स को मिल चुका है.

मेलोनी ने कहा, ‘मार्टिन लूथर किंग जूनियर के नस्ली समानता के लिए अभियान हो या फिर नेल्सन मंडेला की रंगभेद के खिलाफ लड़ाई, दुनियाभर के अभियानों ने उनसे (गांधी से) प्रेरणा ली है. एक लोक सेवक होने के नाते मैं उनके साहस और उनके आदर्श से प्रतिदिन प्रेरित होती हूं. आइए हम गांधी के इस निर्देश का पालन करें कि जो परिवर्तन आप दुनिया में देखना चाहते हैं, सबसे पहले वह परिवर्तन आप स्वयं में लाएं.’
इस बीच अमेरिकी राज्य टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के आयोजन का ऐलान किया है. गवर्नर ने 15 अगस्त को भारतीय स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित एक समारोह के आयोजन के संबंध में एक घोषणा-पत्र पर दस्तखत किए. इस मौके पर महावाणिज्य दूत असीम महाजन भी वहां उपस्थित थे. भारत और टेक्सास के बीच मजबूत संबंध को बताते हुए गवर्नर ने कहा, ‘भारत हमारा सबसे बड़ा लोकतांत्रिक सहयोगी है.’ उन्होंने बहुआयामी भारत-अमेरिका साझेदारी को प्रगाढ़ करने के लिए मिलकर काम करने की आशा भी जताई है.

Related Articles

Back to top button