Breaking
WPL 2026: RCB दूसरी बार बनी चैंपियन, कप्तान स्मृति मंधाना के तूफान ने दिल्ली को हराया‘बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा पर हमला’, धमकी भरे कॉल्स के बाद घर में घुसे हमलावर, मैनेजर ने किया खुलासाUS की इमीग्रेशन पालिसी में बड़ बदलाव, H-2B वीजा का बढ़ा कोटा, इंडियन वर्कर्स पर क्या होगा असर, जानेचेन्नई में H5N1 वायरस से सैकड़ों कौवों की मौत, खतरनाक वायरस की पुष्टि के चलते एडवाइजरी जारीदेश में बवाल-घूसखोर पंडत OTT फिल्म वेब सीरीज पर लखनऊ में FIRMeghalaya Illegal Mining: NGT के बैन के बावजूद भी खनन क्यों? ब्लास्ट में Assam के 18 मजदूरों की मौतIndia-US Trade Deal पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान, बोले- 4-5 दिन में साइन होगा समझौता पत्रलोकसभा में बिना प्रधानमंत्री के सम्बोधन के ही प्रस्ताव पासराष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रधानमंत्री मोदी का शाम 5 बजे राजयसभा में सम्बोधन, विपक्ष करेगा विरोधU-19 World Cup के सेमीफाइनल में भारत का दबदबा, अफगानिस्तान के खिलाफ रनचेज़ में शानदार प्रदर्शन
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

महंत नरेंद्र गिरि हुए ब्रह्मलीन, आध्यात्मिक जगत को अपूरणीय क्षति

प्रयागराज: देश के जाने-माने संत और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की आज संदिग्ध स्थितियों में मृत्यु हो गई. बताया जा रहा है कि शिष्य के साथ किसी विवाद को लेकर वे पिछले कुछ समय से मानसिक दबाव में थे।इस मामले मे आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच के आदेश दिये हैं।

बताया जा रहा है कि संत ने आत्महत्या की है। फिलहाल उनका शव फंदे से लटका मिला है। इस मामले अभी कुछ भी साफ नहीं हो सका है। जांच की कार्रवाई की जा रही है। पहली नजर में आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है। मठ के कर्मचारियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं इस मामले में अखिलेश ने ट्वीट कर दुख जताया है।
बता दें कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने बीते दिनों उनके शिष्य आनंद गिरि का विवाद हुआ था। उसके बाद कुछ दिन बाद मामले ही मामले में उन्हें वापस ले लिया गया था। फिलहाल इस मामले में अधिकारियों ने खुदकुशी की पुष्टि कर दी है। वहीं अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि महाराज जी की मौत कोई साधारण बात नहीं है। उन्होंने कहा कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महाराज जी सनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए हमेशा आगे रहते थे। उनकी मौत दुख है। साधू सन्तों में उनकी मौत से हैरानी और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। उच्चस्तरीय जांच की बात की है।
एडीजी ने प्रशांत कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शिष्यों ने दरवाजा तोड़कर उनके शव को फंदे से उतारा है। उनके शव के पास से एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है। प्रयागराज के डीएजी ने बताया कि अखाड़ा परिषद के महंत के महंत के पास से 8 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने बताया कि सुसाइड का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद किया जाएगा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने उनके मौत पर दुख जातते हुए कहा कि महाराज जी का जाना बहुत दुखद है। मौर्या ने कहा मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीटकर पर दुख जताया है।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि जी का ब्रह्मलीन होना आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल अनुयायियों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

Related Articles

Back to top button