Breaking NewsMain slide
शराब घोटाले में बरी होने के बाद रो पड़े अरविंद केजरीवाल, बोले – मैं करप्ट नहीं, पूरा केस फर्जी था
शराब नीति मामले में बरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ पूरा मामला फर्जी था।

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।
नई दिल्ली। दिल्ली की शराब नीति से जुड़े मामले में अदालत से बरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल भावुक नजर आए. फैसले के बाद उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ पूरा का पूरा फ़र्ज़ी था।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के पांच बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया. यहां तक कि एक सिटिंग मुख्यमंत्री को उनके घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, भारत के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ. उन्होंने दावा किया कि उन्हें छह महीने तक जेल में रखा गया और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को लगभग दो साल तक जेल में रहना पड़ा।







