Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
उत्तर प्रदेशएजुकेशनहेल्थ

गोयल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में आयुर्वेदिक फूड फेस्टिवल कार्यक्रम आयोजित

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। गोयल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय में NCISM के दिशा निर्देशन में दिनांक 17-09-2025 को आयोजित10 वें आयुर्वेद पर्व सप्ताह  के उपलक्ष्य में थीम “आयुर्वेद जन –जन केलिए, पृथ्वी के कल्याण के लिए”  आयुर्वेदिक कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास और सफलता के साथ सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में फूड फेस्टिवल  एग्ज़िबिशन, औषधीय पौधों की प्रदर्शनी, आयुर्वेदिक फॉर्मूलेशन प्रदर्शनीऔर प्रकृति परीक्षण का आयोजन किया गया था।फूड फेस्टिवल एग्ज़िबिशन में छात्रों ने आयुर्वेदिक सिद्धांतों पर आधारित पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों को प्रस्तुत किया। उपस्थित ,चिकित्सा शिक्षक,छात्रों और अन्य आगंतुकों ने स्वस्थ भोजन के महत्व को समझते हुए विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया।औषधीय पौधों की प्रदर्शनी में छात्रोंने विभिन्न प्रकार के आयुर्वेदिक औषधीय पौधों का प्रदर्शन किया,साथ ही उनके उपयोग, फायदे, और वैज्ञानिक महत्व पर जानकारी दी। यह प्रदर्शनी लोगों में प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनी। आयुर्वेदिक फॉर्मूलेशन प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा तैयार की गई विभिन्न आयुर्वेदिक औषधीय फॉर्मूलेशन जैसे चूर्ण, रस, तेलआदि का प्रदर्शन किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि किस प्रकार से पारंपरिक आयुर्वेदिक नुस्खों का वैज्ञानिक रूप से उपयोग करके स्वास्थ्यको बेहतर बनाया जा सकता है।  प्रकृति परीक्षण के तहत छात्रों ने आगंतुकों की वात–पित्त–कफ प्रकृति का परीक्षण करउन्हें व्यक्तिगत स्वास्थ्य सुधार के उपाय सुझाए। इस पहल ने लोगों में अपनी प्रकृति के अनुरूप जीवनशैली अपनाने की दिशा में जागरूकता उत्पन्न की। इस पूरे कार्यक्रम की सभी चिकित्सा शिक्षकों की ओर से NCISM को बहुत –बहुत धन्यवाद दिया गया, ताकि आयुर्वेद के प्रचार –प्रसार में यह अहम भूमिका होगी ।

इस कार्यक्रम में गोयल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय  के चेयरमैन ई० महेश कुमार अग्रवाल प्राचार्य प्रो० अविनाश चन्द्र श्रीवास्तव,वरिष्ठ शिक्षक प्रो० अमरजीत यादव, प्रो० अखिलेश कुमार सिंह ,प्रो०अरविंद कुमार श्रीवास्तव ,प्रो० सुनील कुमार गुप्ता, प्रो० अमित कुमारशुक्ला ,प्रो० अंकुश चंद्रभान आव्हाड, प्रो० जॉली सक्सेना, प्रो० अवधेश कुमार बरनवाल , एवं विशेषज्ञ आयुर्वेदाचार्य, छात्र एवं अभिभावक सहितसमाज के सभी वर्गों ने बड़ी सक्रियता से भाग लिया।

नोडल अधिकारी डॉ० अंकुर सक्सेना एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ०आदित्या टी०, डॉ० नौशान रज़ा की देख –रेख में कार्यक्रम सफल सम्पन्नहुआ । इस प्रकार का आयोजन आयुर्वेद के प्राचीन ज्ञान को नए पीढ़ी तकपहुँचाने और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने में एक प्रेरणा दायक कदम साबित हुआ। एवं हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के स्वस्थ भारत के मुहिम के कार्यक्रम को उनके जन्म दिवस पर करवा कर अग्रसर किया गया ।

Related Articles

Back to top button