Breaking
Rahul Gandhi के धरने पर Ravi Shankar Prasad ने कहा – यह अराजकता की राजनीति हैक्या इस देश में FIR की मांग करना क्या अनार्की है- कांग्रेसराहुल का ये धरना सस्ती लोकप्रियता के लिए है- नड्डाराहुल गाँधी के धरने को लेकर जेपी नड्डा की प्रेस- बोले ये राहुल की हताशा और हठयोग है, ये धरना छात्रों के लिए नहीं है.Delhi Police संसद मार्ग कार्यालय पर Rahul Gandhi का धरना ,बोले,FIR होगी तभी हटेंगे बीजेपी ने कहा राहुल अराजकता फैला रहे हैंसावन सोमवार पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कियाMEA Press Briefing : FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, बोला ‘हमारी संसद ही लेगी फैसला’Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
Breaking Newsअर्ली बिज़नेसराष्ट्रीय

सोना धीरे धीरे पायदान चढ़ कर पहुँचा पुराने ठिकाने पर, सोने के भाव मे उछाल ।

त्‍योहारी सीजन खत्‍म होने के बाद अब शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में सोना-चांदी की कीमतें बढती हैं। सोना एकबार फिर धीरे-धीरे 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव की तरफ बढ़ रहा है।
अक्टूबर डिलीवरी वाले गोल्ड की कीमत आज 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 49,093 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है। वहीं आज के कारोबार में चांदी 0.26 फीसदी फिसल गई। आज 1 किलो चांदी का भाव 66,409 रुपये है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव में आए उछाल के बाद भारत में भी सोने-चांदी की कीमतें प्रभावित हुई है.

वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी बीते दस दिनों से सोने और चांदी के भाव में तेजी देखी जा रही है. आज भी रायपुर में सोने की कीमत में इजाफा हुआ है. बुधवार, 17 नवंबर को यहां 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 49 हजार 763 रुपये है जबकि कल 24 कैरेट गोल्ड का रेट यहां 49 हजार 743 रुपये था. वहीं आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट आज 47 हजार 393 रुपये है जबकि कल 22 कैरेट गोल्ड का रेट 47 हजार 373 रुपये था.

वहीं मंगलवार को रायपुर के सर्राफा बाजार में चांदी प्रति किलोग्राम 68 हजार 600 रुपये पर पहुंच गई थी.

रायपुर में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का आज का भाव

 

1 ग्राम सोने का भाव- 4976.30 रुपये

2 ग्राम सोने का भाव – 9952.60 रुपये

5 ग्राम सोने का भाव- 24,881.50 रुपये

10 ग्राम सोने का भाव – 49 हजार 763 रुपये

रायपुर में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का आज का भाव

 

1 ग्राम सोने का भाव – 4561.61 रुपये

2 ग्राम सोने का भाव- 9123.22 रुपये

5 ग्राम सोने का भाव – 22808.04 रुपये

10 ग्राम सोने का भाव- 47 हजार 393 रुपये

रायपुर में धनतेरस के दूसरे दिन सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई थी. उस समय सोना 48 हजार 900 रुपये पर पहुंच गया था. वहीं चांदी की कीमते भी 65 हजार रुपये पर पहुंच गई थी. लेकिन इसके बाद से सोने-चांदी के भाव में तेजी देखी जा रही है.

Related Articles

Back to top button