Breaking
Global Peace Honours 2026: फायरिंग घटना के बाद पहली बार मंच पर टाइगर श्रॉफ ने किया परफॉर्मजेन्सेन हुआंग से अफेयर के दौरान चीनी खुफिया एजेंसी के संपर्क में थीं ऐलिस हुआंगसंदपपरगट स्कैंडल: कप्तान पद छोड़ने से पैट कम्मिंस ने किया इनकार, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फोरम को दिया समर्थनUP CM योगी आदित्यनाथ की माँ का पौढ़ी जिले के पंचूर गावं में 91 वर्ष की उम्र में निधनगोरखपुर में एक युवक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के बारे में उप्र के मुख्यमंत्री जिस प्रकार बिना किसी सबूत के दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं, वो बेहद निंदनीय है-अखिलेशUP विधानसभा चुनाव- NDA में भी सीट शेयरिंग को लेकर कवायद तेजउत्तर प्रदेश में सपा ने सीट शेयरिंग को लेकर बनाई 7 सदस्यीय कमेटी जिसमे 2 डेटा एक्सपर्टयूपी वालों को हैदराबादी बिरयानी पसंद नहीं- आज़मकैलिफ़ोर्निया में AI साइबर खतरों की अनदेखी ke चलते OpenAI के खिलाफ मुकदमाGTA 6 भारत में रिलीज हुआ, जानें कीमत और गेम से जुड़ी खास बातें
Breaking NewsMain slideमनोरंजन

Global Peace Honours 2026: फायरिंग घटना के बाद पहली बार मंच पर टाइगर श्रॉफ ने किया परफॉर्म

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

मुंबई। मुंबई में ‘ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026’ आयोजित हुए हैं। इस मंच पर बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ परफॉर्म करते नजर आए। वहीं, 18 अक्तूबर को उन पर हुए हमले के बाद वे पहली बार पब्लिकली नजर आए।

अभिनेता फुटबॉल ग्राउंड से घर लौट रहे थे, तब कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर कथित तौर पर गोलीबारी की थी। इस घटना के बाद यह उनकी पहली परफॉर्मेंस थी। मंच पर रोशनी जगमगाते ही वे ‘देवा श्री गणेशा’ गाने पर परफॉर्मेंस करते नजर आएं।

‘ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026’ में शाह रुख खान, सचिन तेंदुलकर, अक्षय कुमार और विक्रांत मैसी शामिल होने वाले हैं। दिव्या फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम मुंबई के मशहूर ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ में हो रहा है। इस शाम शांति, साहस और मानवता की भावना का जश्न मनाने और सम्मान देने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां एक साथ नजर आएंगे।

हर साल यह आयोजन आतंकवाद के पीड़ितों और नायकों को श्रद्धांजलि देता है, इसके साथ ही शांति, करुणा और एकजुटता के महत्व को भी उजागर करता है।

आपको बताते चलें कि, 18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल ग्राउंड से घर से लौट रहे थे, तो उन पर गोली चलाई गई। बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान बारूद और कार का शीशा टूटने के कारण अभिनेता को मामूली चोटें आईं।

अभिनेता का फिल्मी वर्क के बारे में बात करें, तो टाइगर की आखिरी बार ए हर्षा की एक्शन थ्रिलर ‘बागी 4’ में देखा गया था। इस फिल्म में संजय दत्त, हरनाज़ संधू, सोनम बाजवा, श्रेयस तलपड़े, महेश ठाकुर, सौरभ सचदेवा और उपेंद्र लिमये जैसे कलाकार नजर आएं। यह फिल्म साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित 5 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Related Articles

Back to top button