Breaking
Rahul Gandhi के धरने पर Ravi Shankar Prasad ने कहा – यह अराजकता की राजनीति हैक्या इस देश में FIR की मांग करना क्या अनार्की है- कांग्रेसराहुल का ये धरना सस्ती लोकप्रियता के लिए है- नड्डाराहुल गाँधी के धरने को लेकर जेपी नड्डा की प्रेस- बोले ये राहुल की हताशा और हठयोग है, ये धरना छात्रों के लिए नहीं है.Delhi Police संसद मार्ग कार्यालय पर Rahul Gandhi का धरना ,बोले,FIR होगी तभी हटेंगे बीजेपी ने कहा राहुल अराजकता फैला रहे हैंसावन सोमवार पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कियाMEA Press Briefing : FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, बोला ‘हमारी संसद ही लेगी फैसला’Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
अंतर्राष्ट्रीय

कोरोना फैलाने के आरोप में वियतनाम मे व्यक्ति को हुई 18 महीने की जेल

वियतनाम। कई देशों में लोग कोविड प्रोटोकॉल (Covid-19 Protocols) का लगातार उल्‍लंघन कर रहे हैं और अपने साथ-साथ दूसरों की जान में भी जोखिम डाल रहे हैं. ऐसे हालातों में वियतनाम (Vietnam) ने एक बढ़िया उदाहरण पेश किया है. यहां एक व्यक्ति को COVID-19 के क्‍वांरटीन (Quarantine) नियमों को तोड़ने और दूसरे लोगों को कोरोना वायरस संक्रमित करने के लिए 18 महीने की जेल (Jail) की सजा सुनाई गई है.

वियतनाम समाचार एजेंसी (VNA) ने बताया कि 30 वर्षीय दाओ ड्यू तुंग को उत्तरी प्रांत हाई डुओंग के पीपुल्स कोर्ट में ‘खतरनाक संक्रामक रोग फैलाने’ का दोषी ठहराया गया है. एजेंसी ने कहा, ‘तुंग ने 22 अप्रैल को अवैध तरीके से लाओस से वियतनाम में प्रवेश किया और 14 दिन के क्‍वारंटीन नियमों का उल्लंघन किया. यह सूचित किए जाने के बाद कि उनके संपर्क में आए लोग भी कोविड से संक्रमित हुए हैं, तुंग ने लापरवाही की. उन्‍होंने कई शहरों की यात्रा की और कई जगहों पर गए.’

दुनिया में कोरोना वायरस से अच्‍छी तरह से निपटने वाले देशों में वियतनाम भी शामिल है. यहां टारगेटेड मास टेस्टिंग की गई, जबरदस्‍त तरीके से कॉन्‍टेक्‍ट ट्रेसिंग की गई, सीमा पर सख्‍त प्रतिबंध लगाए गए और सख्‍त क्‍वारंटीन नियमों का पालन कराया गया. लेकिन पिछले कुछ हफ्तों ने यहां के हालात बदल दिए और अप्रैल के आखिर से यहां रोजाना रिकॉर्ड संख्‍या में नए मामले दर्ज हो रहे हैं.

अब तक यहां 42,288 मामले और 207 मौतें दर्ज हुईं हैं. इसमें राजधानी हनोई से सटे हाई डुओंग प्रांत में अप्रैल के अंत से केवल 51 मामले दर्ज हुए हैं. यह देश के दक्षिण में स्थित हो ची मिन्ह सिटी के 22 हजार मामलों से बहुत कम हैं, जो कि देश का कोरोनावायरस एपीसेंटर है.

VNA रिपोर्ट के अनुसार, तुंग द्वारा नियमों का उल्लंघन करने के कारण देश की अथॉरिटीज को 3 बिलियन डोंग ($ 130,372.43 या करीब 1 करोड़ रुपये) से ज्‍यादा का वित्तीय नुकसान हुआ है. हालांकि इस नुकसान के बारे में विस्‍तार से नहीं बताया गया है.

शुक्रवार को सरकार ने बताया कि वियतनाम ने अपने कुल बजट में से 21.5 ट्रिलियन डोंग (934.34 मिलियन डॉलर) वायरस से लड़ने में खर्च किए हैं. इसमें वैक्‍सीन, संक्रमित लोगों को मदद करने आदि में हुआ खर्च शामिल है.

Related Articles

Back to top button