Breaking
अखिलेश ने कहा आधी आबादी यानि महिलाओं को मिलेंगे हर साल 40,000/-PM मोदी ने नेपाली प्रधानमंत्री बालेन शाह से की फोन पर बात,दिया मदत का भरोषानेपाल में आई भारी बाढ़ में लगभग 300 से ज्यादा भारतीय लापतानेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, मरने वालों का आंकड़ा 162 पहुंचा और 750 लोग लापताIT दिल्ली में छात्र की मौत के बाद हड़कंप! रिटायर्ड जज और AIIMS एक्सपर्ट करेंगे जांचबिहार में भी हाई अलर्ट जारी किया गया, गंडक वैराज के सभी गेट खोले गएनेपाल के रेसुआ में हाइड्रो प्रोजक्ट तबाहनेपाल में बाढ़ से भारी तबाही 750 लापता जबकि 139 की गई जान, राहत बचाव कार्य जारीप्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार की गेंदबाजी से श्रीलंका के 8 विकेट ढेर, जीत के करीब भारतइंडियन कोस्ट गार्ड ने तट पर डूबे जहाज की खोजी लाइफबोट, 22 नाविकों की तलाश जारी
राष्ट्रीय

PM मोदी की सुरक्षा चूक का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। पंजाब के हुसैनीवाला में बुधवार (5 जनवरी) को पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की सुरक्षा में चूक का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है और अब यह सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court to hear PM Modi Security breach Case) पहुंच गया है.

पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की सुरक्षा चूक के मामले की मेंशनिंग चीफ जस्टिस एनवी रमना (CJI NV Ramana) की बेंच के सामने की गई है. इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में कल (7 जनवरी) हो सकती है। 

याचिका में पंजाब सरकार को उचित दिशा-निर्देश देने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है. इसके अलावा याचिका में इस बात की भी अपील की गई है कि इस तरह के उल्लंघन की घटना को दोबारा रोकने की भी मांग की गई है.

पंजाब सरकार ने पीएम मोदी के फिरोजपुर दौरे के दौरान हुई चूक की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है. समिति में रिटायर्ड जज मेहताब सिंह गिल, प्रमुख सचिव (गृह मामलों) और न्यायमूर्ति अनुराग वर्मा शामिल होंगे. कमेटी 3 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी.

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं ने गुरुवार को पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक के मुद्दे को उठाया. पंजाब बीजेपी के नेताओं ने राज्यपाल से मिलकर गृह मंत्री और डीजीपी की बर्खास्तगी की मांग की.

पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की सुरक्षा में चूक को बीजेपी ने बेहद गंभीर बताया है, जबकि केंद्रीय गृह मंत्रालय भी काफी सख्त है. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि जब ये कोई नहीं जानता की पीएम का काफिला कहां से गुजरेगा. इसकी जानकारी केवल सुरक्षा बलों को ही जानकारी होती है, लेकिन वहां फ्लाईओवर पर लोग क्या कर रहे थे.

केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने पंजाब सरकार से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है. बता दें कि तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद प्रधानमंत्री का पहला पंजाब दौरा था, लेकिन फिरोज़पुर के फ्लाईओवर पर 20 मिनट फंसे रहने के बाद प्रधानमंत्री लौट गए.

Related Articles

Back to top button