Breaking
परिसीमन बिल से BJP को फायदा? कांग्रेस-DMK में दरारनवंबर में मानसून सत्र, भाजपा ने जारी किया व्हिपपरिसीमन को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं की एम.के. स्टालिन के साथ बैठक, बोले- तमिलनाडु के हितों के खिलाफ कोई फैसला नहींUP Election 2027: सपा ने जारी किया घोषणापत्र, ग्रेजुएट्स बेरोजगार को ₹5,000 महीना देने का वादान्यूजीलैंड ने पहले दिन बनाए 246 रन, आकाश दीप ने लिए 2 विकेटभारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पीयूष गोयल ने दी जानकारीएयर फाॅर्स स्टेशन के गेट पर AK-47 के साथ पकड़ा गया आतंकी, फोन में लाल क्रॉस के निशानअयोध्या को नेपाल से जोड़ने वाली ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’ का उद्घाटन, योगी ने किया सम्बोधितIND vs NZ Test: मुकाबला ड्रॉ, न्यूजीलैंड टॉप-2 से बाहर, भारत को प्रतिशत अंक में नुकसानमुलायम सिंह यादव जयंती: अखिलेश यादव ने किए छात्रों और मेडिकल कर्मचारियों के लिए ऐलान
Breaking NewsMain slideराष्ट्रीय

परिसीमन बिल से BJP को फायदा? कांग्रेस-DMK में दरार

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। 30 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में केंद्र सरकार संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 और परिसीमन (द्वितीय) विधेयक, 2026 पेश करने जा रही है। सियासी जानकारों का मानना है कि सरकार ने इन संशोधित विधेयकों को लाने के लिए जो समय चुना है, वो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए हर लिहाज से फायदेमंद साबित हो रहा है। अप्रैल 2026 में लोकसभा के भीतर दो-तिहाई बहुमत जुटाने में नाकाम रहने के बाद, भाजपा ने इस बार विपक्ष के भीतर बढ़ती दरारों- खासकर तमिलनाडु में कांग्रेस और DMK के बीच पैदा हुए मनमुटाव को भुनाते हुए अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है।

रणनीतिक रूप से भी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से ठीक पहले इस बिल को लाना समाजवादी पार्टी पर दबाव बनाने, वोटर लिस्ट के विशेष पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चल रहे विपक्ष के अभियान से ध्यान भटकाने और 2029 के आम चुनावों से पहले महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का रास्ता साफ करने की एक सोची-समझी बिसात मानी जा रही है।

अप्रैल 2026 में जब सरकार पहला परिसीमन बिल लाई थी, तब लोकसभा में वो जरूरी दो-तिहाई बहुमत से 54 वोट पीछे रह गई थी। लेकिन तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस और डीएमके के रिश्तों में आई खटास के बीच भाजपा ने बड़ा सियासी दांव चला। सरकार ने डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन की प्रमुख मांगों को मानते हुए नए बिल में सभी राज्यों की सीटों में 50 प्रतिशत की एकसमान बढ़ोतरी करने और 2051 तक अंतर-राज्यीय अनुपात को फ्रीज रखने का प्रावधान जोड़ दिया। इसका सीधा असर यह हुआ कि लोकसभा में डीएमके के 22 सांसद अब इस बिल के समर्थन में आ गए हैं।

सिर्फ डीएमके ही नहीं, बल्कि शरद पवार की एनसीपी (शरदचंद्र पवार) और तेलंगाना की BRS ने भी संशोधित कानून को समर्थन देने के संकेत दिए हैं। इससे विपक्षी गठबंधन के भीतर खुला टकराव शुरू हो गया है। शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने तो गठबंधन धर्म तोड़ने पर एनसीपी (SP) को सरेआम इसके नतीजे भुगतने की चेतावनी तक दे डाली है।

सियासी गलियारों की रिपोर्टों के मुताबिक, भाजपा ने सोची-समझी रणनीति के तहत अगस्त से मानसून सत्र का सत्रावसान नहीं किया था। ऐसा इसलिए किया गया ताकि ऐसे वक्त पर संसद की बैठक बुलाई जा सके जब विपक्ष पूरी तरह बिखरा हुआ हो, जिससे एनडीए को संविधान संशोधन के लिए जरूरी 360 वोटों के आंकड़े के करीब पहुंचने या उसे पार करने में आसानी हो सके।

इस विधेयक की टाइमिंग ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से ठीक पहले अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी पर सीधा सियासी दबाव बना दिया है। देश के सबसे बड़े सूबे में निर्वाचन क्षेत्रों के विस्तार और महिला आरक्षण जैसे संवेदनशील व ध्रुवीकरण करने वाले मुद्दों पर अब सपा को बेहद संभलकर कदम रखना होगा।

 नए कानून में परिसीमन को 2026 के बाद होने वाली जनगणना के इंतजार से अलग कर दिया गया है। मौजूदा 2011 की जनगणना के आंकड़ों और 50 फीसदी एकसमान सीट वृद्धि के फॉर्मूले के जरिए सरकार 2029 के आम चुनावों से पहले निर्वाचन क्षेत्रों का पुनर्निर्धारण पूरा कर सकती है। इससे लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू हो जाएगा, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए 2029 के चुनाव में सबसे बड़ा सियासी हथियार साबित होगा।

Related Articles

Back to top button