Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
उत्तर प्रदेश

Re-open School: नामांकन के लिए बच्चों का आना जरूरी नहीं

Uttar Pradesh: योगी सरकार ने निर्देश देते हुए कहां है कि नामांकन के लिए बच्चों का आना कोई जरूरी नहीं है उनके अभिभावक आ सकते हैं.यदि विद्यार्थी परिवार की सहमति से घर पर ही पढ़ना चाहता है तो उसे अनुमति दी जाए। साथ ही शिक्षकों व छात्रों के नियमित स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था भी की जाए।

 

पहली सितंबर से खुलेंगे कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल

 

माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9 से 12वीं तक की पढ़ाई शुरू करने के साथ ही शासन कक्षा छह से आठ तथा पहली सितंबर से कक्षा 1 से 5 तक के स्कूलाें को कोविड गाइड लाइन के तहत संचालित करने का निर्देश पहले ही जारी कर चुका है। निर्देश में स्पष्ट रूप से स्कूलों में साफ-सफाई व हाथ धोने की व्यवस्था करने को कहा गया है। कोविड के तहत गठित निगरानी समितियों में जिनके पास डिजिटल थर्मल स्कैनर व आक्सीमीटर हैं, उनसे इसे मंगवाने और स्कूल के शिक्षक, शिक्षणोतर कर्मचारी, रसोइया, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व छात्र-छात्राओं के अभिभावकों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 

कोविड टास्क फोर्स समिति गठित करने का भी न‍िर्देश

 

हर स्कूल में शिक्षक, अभिभावक व प्रबंध समिति सदस्यों को शामिल कर कोविड टास्क फोर्स समिति गठित करने को भी कहा गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि पठन-पाठन शुरू होने से पहले प्रबंध समिति की बैठक कराएं और अभिभावकों को प्रेरित करें कि वे बच्चों को स्कूल भेजें।

 

इन पर रहेगा विशेष जोर

 

कक्षा, फर्नीचर, स्टेशनरी सभी का होगा सैनिटाइजेशन

 

अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालय दो पाली में होंगे संचालित

 

प्रत्येक गतिविधि में छह फीट की दूरी होगी जरूरी

 

समारोह व त्योहार का विद्यालय में न हो आयोजन

 

माता-पिता की सहमति अनिवार्य

 

प्राथमिकता पर होगा समस्त कर्मियों एवं अभिभावकों का शत-प्रतिशत टीकाकरण

 

विद्यालय परिसर की प्रतिदिन हो सफाई

 

सफाई अभियान में बच्चों को लगाने पर रोक

 

जिले के समस्त खंड शिक्षाधिकारियों व प्रधानाध्यापकों को सैनिटाइजेशन व साफ-सफाई के निर्देश दे दिए गए हैं। स्कूल खुलने पर कोविड गाइड लाइन का पालन अनिवार्य होगा। क्योंकि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा भी जरूरी है।

Related Articles

Back to top button