Breaking
‘धुरंधर रॉ और अनदेखा’ देख भड़के दर्शक, बोले- ‘नया कुछ नहीं’रूस ने यूक्रेन युद्ध के लिए 217 भारतीयों को जबरदस्ती बनाया फौजी, 49 की मौतराष्ट्रपति भवन में पद्मा अवार्ड्स 2026 का आयोजन, दिग्गजों को मिला सम्मानगृह मंत्री परमेश्वर का ‘Cockroach Janta Party’ पर एक्शन, बोले- पुलिस का फैसला स्वतंत्रनेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई ‘Dhurandhar: Raw and Undekha’, जाने क्या है खासह्यूमन ट्रैफिकिंग पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 4 हफ्ते में AHTU बनाने को बोलापुलवामा हमले से जुड़ा आतंकवादी हमज़ा बुरहान पाकिस्तान में ढेर, हमलावरों ने गोलियों से किया छल्लीसीएम रेखा का ऐलान, दिल्ली में पानी-सीवर कनेक्शन सस्ताEarly News Hindi Daily E-Paper 20 May 2026वियतनाम के साथ रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंग
स्पोर्ट्स

टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा का शानदार प्रदर्शन,पहुँचने वाले हैं विराट के बराबर।

टी20 विश्‍व कप 2021 : आज भारत का आखिरी मैच खेला , जो नामीबिया और भारत के बीच होगा . भारतीय टीम सेमिफाइनल में शामिल होने से चूक गई है, इस हिसाब से ये भारत का आखिरी मुकाबला है. इसके बाद भारतीय टीम देश वापस लौट आएगी. भारतीय टीम को इस विश्‍व कप के सेमीफाइनल में जाने का मौका नहीं मिला है.

टीम इंडिया के लिए आज रोहित शर्मा ने नया कीर्तिमान रच दिया है. नामीबिया के खिलाफ शानदार बल्‍लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा ने टी20 में अपने तीन हजार रन पूरे कर लिए हैं. वे भारत के केवल दूसरे दुनिया के तीसरे ऐसे बल्‍लेबाज हैं, जो यहां तक पहुंचे हैं.
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज हैं. उन्‍होंने अब तक खेले गए 95 मैचों में 3200 से भी ज्‍यादा रन बनाए हैं वे नंबर वन पर काबिज हैं. दूसरे नंबर पर न्‍यूजीलैंड के सलामी बल्‍लेबाज मार्टिन गुप्‍टिल हैं. उन्‍होंने 107 मैचों में 3115 रन बनाए हैं. इसके बाद तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिन्‍होंने तीन हजार रन पूरे कर लिए हैं. भारतीय टीम अब इस विश्‍व कप से बाहर हो गई है. भारतीय टीम को अब इसी महीने की 17 तारीख से न्‍यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेलनी है. इन तीन बल्‍लेबाजों के अलावा कोई ऐसा नहीं है, जिसने टी20 में तीन हजार से ज्‍यादा रन बनाए हैं. रोहित शर्मा टी20 में चार शतक लगाने वाले अकेले बल्‍लेबाज हैं, अब तक टी20 में चार शतक कोई नहीं लगा पाया है. वहीं विराट कोहली को अभी भी टी20 में पहले शतक का इंतजार है.

Related Articles

Back to top button