Breaking
मुख्य चुनाव आयुक्त विरोध प्रदर्शन: राहुल गाँधी हिरासत में, सड़क पर लेटीं प्रियंकाप्रधानमंत्री मोदी ने कहा We Will Do it , राहुल ने कहा its done broCM से PM पद तक मोदी के 25 वर्ष, बोले न रुकूंगा न थकूंगाराहुल,प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने जनपथ से जबरन उठायाराहुल गाँधी के साथ कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लियाराहुल प्रियंका बोले हम यहाँ से नहीं हटेंगे, उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम को पुलिस ने उठायासांसदों को मारा पीटा जा रहा है- प्रियंकाराहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को पुलिस ने जंतर मंतर जाने से रोका, प्रियंका जमीन पर लेटींराहुल गाँधी ने कहा अभी मेरे ऊपर 45 FIR है, लक्ष्य 100 का हैजंतर मंतर की ओर राहुल गांधी, बोले- अब वहीं देंगे धरना, हर FIR मेरे लिए मेडल
Breaking Newsराष्ट्रीय

पीएम मोदी ने सरकारी कार्यालयों मे लागू किया स्वच्छता मुहिम, कर्मचारियों की उड़ी नींद

नई दिल्ली : जिस प्रकार से तेज बारिश के बाद उज्जवल प्रकाश लिए धूप मन को प्रफुल्लित करती है उसी प्रकार विदेश यात्रा से लौटा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी नये जोश और नये उत्साह के साथ भारत वापस आते ही कार्यभार संभाला साथ ही सरकारी कार्यालयों मे एक नई मुहिम का आगाज किया है जिसके तहत सरकारी कार्यालयों में अगले महीने से एक ‘अनोखी’ स्वच्छता मुहिम चलाई जाएगी.जिसके अंतर्गत पुराने पड़े कार्यों को निपटाने का आदेश दिया गया है ।जिसका मकसद जानकर आपको ख़ुशी होगी और इसका फायदा हर किसी को होगा।

ये साफ-सफाई अभियान लंबित शिकायतों, पुरानी-अनचाही फाइलों के निपटान से जुड़ी होगा . इसके अलावा, संसद में दिए गए आश्वासनों को संबंधित मंत्रालयों को 31 अक्टूबर से पहले पूरा करना होगा. एक की रिपोर्ट के मुताबिक, इस संबंध में कैबिनेट सचिवालय की तरफ से सभी मंत्रालयों और विभागों को एक पत्र लिखा गया है, जिसके आधार पर सभी 13 सितंबर से जरूरी जानकारी जुटाने में लगे हैं. सीधे शब्दों में कहें तो अक्टूबर से शुरू होने वाली इस ‘स्वच्छता मुहिम’ की तैयारी हो रही है, ताकि डेडलाइन से पहले सभी काम निपटा लिए जाएं.

वहीँ इसके साथ ही मंत्रालयों को मौजूदा नियमों और सरकारी कामकाज में कागजी कार्रवाई बढ़ाने वाले पुराने आदेशों की भी समीक्षा करनी है. पीएम मोदी के निर्देश पर सभी मंत्रालयों को पत्र लिखने वाले कैबिनेट सचिव ने कहा है कि मौजूदा प्रक्रियाओं की समीक्षा की जा सकती है, ताकि अनुपालन संबंधी बोझ को कम किया जा सके और जहां भी संभव हो अनावश्यक कागजी कार्रवाई से बचा जा सके.

Related Articles

Back to top button