Breaking
राष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमतिCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप
राष्ट्रीय

मौसम विभाग ने बारिश को ले कर जारी किया हाई अलर्ट

नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से देश के कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। दिल्ली, हरियाणा, यूपी, और राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में होगी जम के बारिश। मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश की संभावनाएं बनी है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं और नदियां उफान पर हैं। देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में बुधवार को सुबह से झमाझम बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने दिल्ली, एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के कई हिस्सों में आज के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

 

दिल्ली के अधिकांश स्थानों (लोधी रोड, आइजीआइ एयरपोर्ट), एनसीआर (गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, इंदिरापुरम, लोनी देहात, हिंडन एएफ, गाजियाबाद, दादरी) के आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश हो रही है। बारिश का ये दौर अगले कई दिनों तक जारी रहने का अनुमान है।

इसके साथ ही हरियाणा के तोशाम, महम, हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, नारनौल, महेंद्रगढ़, कोसली, फरुखनगर, बावल, नूंह, गोहाना, गन्नौर, सोनीपत, महम, सोहाना, होडल, पलवल और उत्तर प्रदेश के खुर्जा, मथुरा, राया, बरसाना और नंदगांव में अगले कुछ घंटों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही राजस्थान के विराटनगर, कोटपुतली, खैरथल, भिवाड़ी, लक्ष्मणगढ़, नदबई, नगर, भरतपुर, बयाना, अलवर, तिजारा, डीग में भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

बता दें कि आइएमडी ने 2 सितंबर तक पूर्वी राजस्थान में बारिश होने की संभावना जताई है। 1 सितंबर को असम और मेघालय में और 3 से 4 सितंबर के दौरान मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

1 से 2 सितंबर के दौरान गुजरात राज्य में बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। 1 से 4 सितंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। आइएमडी ने 2 से 3 सितंबर के दौरान तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में और 2 से 4 सितंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और हरियाणा के अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ तेज आंधी तूफान की आशंका जताई है।

Related Articles

Back to top button