Breaking
भारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टालाबिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश, बुलाई हाई लेवल मीटिंगअमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविकममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामी
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

अंबिका साेनी ने किया इंकार, जाखड़ और सिद्धू के नाम पर विचार

चंडीगढ़। देर रात पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता अंबिका सोनी का नाम भी चर्चा में आने के बाद सबकी निगाहें अम्बिका पर टिकी थी लेकिन बताया जाता है कि अंबिका साेनी ने स्वास्थ्य कारणाें का हवाला देते हुए आलाकमान काे इंकार कर दिया है। कांग्रेस विधायक दल के नए नेता व सीएम के लिए कल तक सुनील जाखड़ का नाम लगभग तय माना जा रहा था।  अब नए सीएम के लिए सभी कांग्रेस की राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सोनिया गांधी से उम्मीद में हैं।

Ambika Soni is also a close leader of Captain Amarinder along with the Congress High Command.

अंबिका सोनी का नाम रविवार सुबह से चर्चाओं में सबसे ऊपर आ गया था, लेकिन पारिवारिक सूत्राें के अनुसार ने स्वास्थ्य कारणाें का हवाला देते हुए पद लेने से इंकार कर दिया है। अंबिका सोनी को कांग्रेस हाईकमान का बेहद करीबी माना जाता है। सियासी जानकारों का कहना है कि पंजाब कांग्रेस में पिछले दिनों की खींचतान को समाप्‍त करने के लिए अंबिका सोनी सबसे उपयुक्‍त व निर्ववाद नेता मानी जा रही थी। वह कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की भी करीबी मानी जाती हैं।

शुक्रवार रात से ही यह चर्चा रही है कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। सुनील जाखड़, सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रताप सिंह बाजवा के नाम शनिवार सुबह से ज्यादा चर्चा में रहे हैं। सुनील जाखड़ को बेंगलुरु दौरे से शुक्रवार रात को ही वापस बुला लिया गया है। हालांकि वह विधायक नहीं हैं, लेकिन दोनों खेमों में तालमेल रखते हैं। प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। सुखजिंदर सिंह रंधावा नवजोत सिंह सिद्धू के खास माने जाते हैं और कैप्टन के खिलाफ आवाज उठाने वालों में सबसे मुखर थे। नए सीएम के लिए अंबिका सोनी और विजय इंदर सिंगला के नाम की भी कयासबाजी है।

राज्यसभा सदस्य प्रताप बाजवा राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं। वह वरिष्ठ हैं और दोनों खेमों में स्वीकार्यता रखते हैं। दूसरी ओर , शनिवार देर रात एक बार फिर नवजोत सिंह सिद्धू का नाम आगे आ रहा है। माना जाता है कि उनमें कांग्रेस हाईकमान शुरू से ही अगले मुख्यमंत्री की संभावना देख रहा है और अब किसी अन्य नाम पर सहमति न बनती देख यह सोचने पर विवश है कि क्यों न सिद्धू को ही सरकार की कमान सौंप दी जाए जिन पर इतना दांव पहले ही लगाया जा चुका है।

शनिवार देर रात निवर्तमान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के हवाले से उनके मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने ट्वीट करते हुए कहा कि कांग्रेस हाईकमान का फैसला समझ से परे है। हमने 2017 के बाद से पंजाब में सभी चुनाव जीते हैं। लोग स्पष्ट रूप से मेरी (कैप्टन) सरकार से खुश थे, लेकिन पार्टी के नेताओं ने अपने ही चेहरे के लिए अपनी नाक काट ली है और जीत की स्थिति से हार की तरफ बढ़ गए हैं।

Related Articles

Back to top button