Breaking
CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम राहत बचाव में जुटीNashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन मेंसत्य निकेतन के पास अचानक 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका
राष्ट्रीय

अब केंद्र सभी राज्यों को देगा 75% फ्री वैक्सीन‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ दीपावली तक विस्तारित,CM योगी ने जताया आभार

‘दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी’ एवं कोविड टेस्ट से न हिचकिचाए, अपनी बारी पर वैक्सीन जरूर लगवाएं -PM के आह्वान का पालन को योगी ने अनिवार्य बताया

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

लखनऊ: 07 जून, 2021 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों के लिए राज्यों को निःशुल्क कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराए जाने तथा ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ को दीपावली तक विस्तारित किए जाने के भारत सरकार के निर्णयों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकारों को 18 से 44 वर्ष के युवाओं को वैक्सीन देने के लिए जो स्वतंत्रता दी गई थी, अनेक राज्य सरकारें ऐसी थी, जो इस अर्थ को वहन करने में दिक्कत महसूस कर रही थीं। उन्होंने राज्यों की इस समस्या के समाधान के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक नागरिक के लिए निःशुल्क वैक्सीन की घोषणा करके आगामी 21 जून से इसे लागू करने के लिए आज प्रधानमंत्री जी ने देश को आश्वस्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत माह मई और जून का खाद्यान्न 80 करोड़ देशवासी प्राप्त कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने हर गरीब के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ को दीपावली तक आगे बढ़ाए जाने का निर्णय लिया है, ताकि संकट के समय किसी भी गरीब को भूखा न सोना पड़े और इस महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जा सके। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में पूरा देश कोरोना के खिलाफ लड़ाई को मजबूती से लड़ रहा है। कोरोना की प्रथम वेव में पूरे देश में जीवन और जीविका को सफलतापूर्वक बचाने के बाद जिस मजबूती के साथ देश को प्रधानमंत्री का यशस्वी नेतृत्व प्राप्त हुआ, उससे देश दूसरी लहर को भी पूरी तरह नियंत्रित करने के नजदीक है।


मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री ने कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करने का आह्वान किया है। ‘दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी’ का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए। कोई भी कोविड टेस्ट से न हिचकिचाए। अपनी बारी आने पर सभी लोग वैक्सीन अवश्य लें। किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाह में पड़ने के बजाय वैक्सीन का सुरक्षा कवच जरूर प्राप्त करें। उन्होंने उत्कृष्ट नेतृत्व और संवेदनशीलता के लिए प्रधानमंत्री के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button