Breaking
अवेंजर्स एन्डगेम एनकॉर ने प्री-सेल्स में ही कमाए ₹4.45 करोड़, ‘Doomsday’ की झलक देखने उमड़े फैंसएशिया सोसाइटी में बोले जयशंकर, US-Pakistan संबंधों और आतंकवाद पर स्पष्ट की भारत की नीतिएशियाई गेम्स में इंडिया वीमेन रिले टीम ने जीता गोल्ड मैडलCWC बैठक: लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली-मल्लिकार्जुन खड़गेराष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमतिCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदी
Breaking Newsअपराधउत्तर प्रदेशराज्य

वार्डन का तालिबानी रूप,आधी रात छात्राओं को किया हाॅस्टल से बाहर

बदायूं में कस्‍तूरबा स्कूल की वार्डेन ने सात छात्राओं को आधी रात को हॉस्‍टल से बाहर निकाल दिया। छात्राओं ने आरोप लगाया कि वार्डेन, उन पर कपड़े धुलवाने का दबाव बना रही थीं। उन्‍होंने कपड़े धोने से मना किया तो  वार्डेन का गुस्‍सा भड़क उठा। उन्‍होंने आधी रात को छात्राओं को बाहर निकलने का आदेश दे दिया।

छात्राएं हॉस्‍टल से बाहर निकलने के बाद अंधेरे में खड़े रहने पर मजबूर हो गईं। जब छात्राएं घर जाने लगीं तब स्कूल की दूसरी शिक्षिका ने उन्‍हें रोक लिया और वार्डेन के गुस्से को शांत करने का प्रयास किया। मामला उझानी के छुतईया स्थित कस्तूरबा स्कूल का है। छात्राओं का आरोप है कि वार्डेन उनके साथ अक्‍सर अभद्रता करती हैं। छात्राओं ने विद्यालय में पढ़ने से मना कर दिया है। अफ़सर उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

अभिभावकों ने किया हंगामा

अपनी बच्चियों को आधी रात को हॉस्‍टल से बाहर किए जाने की खबर अभिभावकों को मिली तो उन्‍होंने वहां पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उन्‍होंने बीएसए से वार्डेन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एक अभिभावक ने कहा कि जब छात्राएं घर जाने लगीं तब स्कूल की दूसरी शिक्षिका ने उन्‍हें रोक लिया। उन्‍होंने वार्डेन के गुस्से को शांत करने का प्रयास किया। छात्राओं को आधी रात स्कूल से बाहर करने की जानकारी सुबह किसी तरह उनके अभिभावकों को हुई तो अभिभावक स्कूल पहुंच गए। उन्‍होंने वार्डेन के खिलाफ धरना देकर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर उझानी कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई।

वार्डेन की सफाई

उधर, कस्‍तूरबा की वार्डेन ने अपने ऊपर लगे आरोप नकार दिये हैं। उन्‍होंने उल्‍टे आरोप लगाया कि स्कूल स्टॉफ द्वारा छात्राओं को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button