Breaking
ईरान की आज़ादी का समय आ रहा है-ट्रंपईरानी फ़ोर्स को सरेण्डर करना होगा-ट्रंपईरान को कभी परमाणु बम नहीं बनाने देंगे-ट्रंपईरान में एक साथ 30 जगह पर मिसाइल हमलाAI समिट में टॉप लेस प्रदर्शन केस में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को मिली जमानतकेजरीवाल का PM मोदी को खुला चैलेंज- अभी चुनाव कराओ, 10 से ज्यादा सीटें आई तो राजनीति छोड़ दूंगाशराब घोटाला मामले में केजरीवाल सहित 23 के 23 आरोपी बरीशराब घोटाले में बरी होने के बाद रो पड़े अरविंद केजरीवाल, बोले – मैं करप्ट नहीं, पूरा केस फर्जी थासत्ता के लिए हमारे साथ शाजिश हुई- केजरीवालशराब घोटाले में बरी होने के बाद रो पड़े अरविंद केजरीवाल, बोले – मैं करप्ट नहीं, पूरा केस फर्जी था
Breaking Newsराष्ट्रीय

तमिलनाडु के वेल्लोर में आज सुबह लगभग 4:17 बजे 3.6 तीव्रता का आया भूकंप।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार,तमिलनाडु में आया भूकंप,अधिकारिक सूत्रों के अनुसार तमिलनाडु के वेल्लोर में आज सुबह लगभग 4:17 बजे 3.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप से किसी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।कैसे आता है भूकंप?
भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना है। धरती के भीतर सात प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूमती रहती हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।

भूकंप की तीव्रता
रिक्टर स्केल पर 2.0 से कम तीव्रता वाले भूकंप को माइक्रो कैटेगरी में रखा जाता है और यह भूकंप महसूस नहीं किए जाते। रिक्टर स्केल पर माइक्रो कैटेगरी के 8,000 भूकंप दुनियाभर में रोजाना दर्ज किए जाते हैं। इसी तरह 2.0 से 2.9 तीव्रता वाले भूकंप को माइनर कैटेगरी में रखा जाता है। ऐसे 1,000 भूकंप प्रतिदिन आते हैं इसे भी सामान्य तौर पर हम महसूस नहीं करते। वेरी लाइट कैटेगरी के भूकंप 3.0 से 3.9 तीव्रता वाले होते हैं, जो एक साल में 49,000 बार दर्ज किए जाते हैं। इन्हें महसूस तो किया जाता है लेकिन शायद ही इनसे कोई नुकसान पहुंचता है।

लाइट कैटेगरी के भूकंप 4.0 से 4.9 तीव्रता वाले होते हैं जो पूरी दुनिया में एक साल में करीब 6,200 बार रिक्टर स्केल पर दर्ज किए जाते हैं। इन झटकों को महसूस किया जाता है और इनसे घर के सामान हिलते नजर आते हैं। हालांकि इनसे न के बराबर ही नुकसान होता है।

Related Articles

Back to top button