Breaking
‘अर्नब’ चक्रवात का दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में खतरा; कैसा रहेगा मौसम?RSS नेता इंद्रेश कुमार का राहुल गाँधी के बयान पर पलटवार, कहा- देश के बंटवारे के लिए कांग्रेस जिम्मेदार84 कोसीय यात्रा का प्रथम चरण 24 से 29 अक्टूबर तक, अवध क्षेत्र के यात्रा प्रभारी MLC पवन सिंह चौहानभारत-अमेरिका ट्रेड डील पर मार्को रूबियो ने दिया बड़ा अपडेटविजयादशमी के अवसर पर PM मोदी बोले- आज भारत का कोना-कोना राममयफ्रांस में हिंसा के बाद पेरिस समेत 5 शहरों में रात का कर्फ्यूराजनाथ: आतंकवाद पर नहीं चलेगा कोई दोहरा मापदंडAsian Para Games: मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड, हमवतन अवनि को पछाड़कर बनाया रिकॉर्डइंडियन एयर एम्बुलेंस को ढाका में करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, महिला मरीज की मौत2017 के बाद UP में अपराध पर जीरो टॉलरेंस, 9.5 लाख सरकारी नौकरियां दीं- योगी
अंतर्राष्ट्रीय

एलन मस्क और स्पेसएक्स पर निकाले गए कर्मचारियों ने दायर किया मुकदमा

नई दिल्ली। स्पेसएक्स और उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क पर कंपनी के आठ पूर्व कर्मचारियों ने मुकदमा दायर किया है। इन पूर्व कर्मचारियों का आरोप है कि मस्क ने कंपनी में व्याप्त यौन उत्पीड़न और शत्रुतापूर्ण कार्यशैली को चुनौती देने के कारण उन्हें नौकरी से निकालने का आदेश दिया। कैलिफोर्निया राज्य की अदालत में मुकदमा दायर करने वाले कर्मचारियों ने कंपनी के प्रबंधन को 2022 में लिखे खुले पत्र में अपनी शिकायतों का विवरण दिया, जिसे उन्होंने कंपनी के इंट्रानेट (किसी कंपनी द्वारा उपयोग किया जाने वाला निजी नेटवर्क) के माध्यम से साझा किया। 

उन्होंने आरोप लगाया कि अगले दिन चार लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया और अन्य को बाद में आंतरिक जांच के बाद नौकरी से निकाला गया। जनवरी में संघीय राष्ट्रीय श्रम संबंध बोर्ड ने नौ बर्खास्त कर्मचारियों द्वारा उठाए गए मुद्दों के आधार पर स्पेसएक्स के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज कराई। कार्यस्थल की अन्य चिंताओं के अलावा खुले पत्र में अधिकारियों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर मस्क के सार्वजनिक व्यवहार की निंदा करने और कर्मचारियों से उनके अस्वीकार्य आचरण के लिए जवाबदेह ठहराने का आह्वान किया गया था। 

इसमें मस्क के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को हल्के में लेना भी शामिल था। मस्क ने हालांकि इन आरोपों से इनकार किया था। पत्र में मस्क के कार्यों को अक्सर ध्यान भटकाने वाले और शर्मिंदगी का कारण बताया गया था। स्पेसएक्स ने इसपर टिप्पणी के लिए भेजे गए ईमेल का जवाब नहीं दिया।

Related Articles

Back to top button