Breaking
राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफ़ा2027 और 2029 की तैयारी में UP BJP, नीरज सिंह और पूजा पाल बने प्रदेश उपाध्यक्ष, हटे कई पुराने नामAyodhya Ram Mandir चढ़ावा कांड में एक्शन, SIT रिपोर्ट के आधार पर 8 आरोपी गिरफ्तारलखनऊ अग्निकांड में SIT को 7 दिन में CM योगी को देनी है रिपोर्टलखनऊ में जो हुआ वो सामान्य घटना नहीं- अखिलेशRam Mandir Donation Scam: SIT रिपोर्ट आई, कब होगी कार्रवाई? चढ़ावा चोरी पर UP सरकार के सामने क्या खुलासा हुआलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की गई जान जबकि 9 घायलभारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टाला
अंतर्राष्ट्रीय

तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस तुनिशिया में, सेना की तैनाती के आदेश राष्ट्रपति ने दिए

ट्यूनिस। ट्यूनीशिया (Tunisia) के राष्ट्रपति कैस सईद ने कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से देश में बिगड़ रहे हालात को संभालने के लिए सेना (Army) की तैनाती का आदेश दिया है. राष्ट्रपति ने क्षेत्रीय टीवी नेटवर्क अल अरबिया पर इसकी घोषणा की.

बताते चलें कि ट्यूनीशिया (Tunisia) में कोरोना वायरस  (Coronavirus) के कारण किसी भी अन्य अफ्रीकी देश की तुलना में ज्यादा मौतें हुई हैं. कोरोना प्रोटोकॉल न मानने की वजह से वहां पर महामारी के लगातार नए केस सामने आ रहे हैं. जिससे सरकार की चिंता बढ़ी हुई है. वहां पर कोरोना संक्रमण के अब तक 5 लाख 56 हजार मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से 4 लाख 49 हजार ठीक हो चुके हैं. वहीं देश में 17 हजार 913 लोगों की मौत हो चुकी है.

हालात में कोई सुधार न होते देख वहां के स्वास्थ्य मंत्री को हटाया जा चुका है. बुधवार को वहां पर नए स्वास्थ्य मंत्री ने पदभार संभाला. इसके बाद सरकार ने हालात पर नियंत्रण पाने के लिए सेना (Army) तैनात करने का फैसला लिया. ट्यूनीशिया (Tunisia) की सरकार विदेशों से कोरोना वैक्सीन और दूसरे चिकित्सा उपकरण भी मंगवा रही है.

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति कैस सईद ने भले ही कोरोना वायरस  (Coronavirus) से निपटने के लिए सेना (Army) तैनात करने का आदेश अभी जारी किया हो. लेकिन वहां की सेना और आर्मी के डॉक्टर पहले से ही टीकाकरण अभियान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. सेना ने अपने ट्रकों के जरिए मंगलवार को भी देशदराज के उन अस्पतालों में ऑक्सीजन गैस भेजी गयी, जहां के अस्पतालों में इसकी कमी बनी हुई है.

Related Articles

Back to top button