Breaking
रामायण का 1224 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन, तोड़ा जवान और पठान का रिकॉर्डथाईलैंड: फुकेत में आग लगने से 11 लोगों की जलकर मौत, 36 घायलओडिशा: चक्रवाती तूफान का खतरा, सरकार ने लोगों को सुरक्षित निकालने के दिए आदेश21 वी सदी डाटा की सदी है- राहुल गाँधीचौथे वनडे में न्यूजीलैंड 244 रन से हारा भारत, मैट हेनरी ने छह विकेट लिएढिंढोरा सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, भुवन बाम का ‘बीयर बाइसेप्स’ पर मजेदार तंजपात्र वयस्क नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना उसका संवैधानिक अधिकार है- योगीअंडर 19 एशिया कप इंडिया बनाम पाकिस्तान जारीमध्य प्रदेश में 4.5 तीव्रता भूकंप के झटकेछठ पूजा के उत्सव पर दिल्ली से पूर्वांचल के लिए अतिरिक्त बसें चलेगी
Breaking NewsMain slideउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा

वीडी शर्मा और धर्मपाल सिंह ने पदाधिकारियों को दिया संगठन विस्तार का मंत्र, मतदाता सूची पुनरीक्षण में सक्रिय भागीदारी और विपक्ष के नैरेटिव का तथ्यात्मक जवाब देने पर जोर।

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी प्रकोष्ठ संकुल की प्रदेश बैठक सोमवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में सम्पन्न हुई। भाजपा प्रकोष्ठ संकुल के राष्ट्रीय समन्वयक वीडी शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बैठक को संबोधित किया। बैठक में प्रकोष्ठ संकुल प्रदेश समन्वयक ओम प्रकाश श्रीवास्तव, प्रदेश सहसमन्वयक संतराम यादव एवं मिथिलेश त्रिपाठी की उपस्थिति में प्रदेश के 24 प्रकोष्ठ संकुलों के प्रदेश संयोजक, प्रदेश सहसंयोजक एवं सदस्यों ने संगठनात्मक मार्गदर्शन प्राप्त किया।

भाजपा प्रकोष्ठ संकुल के राष्ट्रीय समन्वयक वीडी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 18 करोड़ सदस्यों के साथ विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। प्रकोष्ठ संकुलों की जिम्मेदारी सर्वव्यापी भाजपा को सर्वस्पर्शी भाजपा बनाने की है। उन्होंने कहा कि प्रकोष्ठों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक भाजपा की विचारधारा, संगठनात्मक अभियान एवं कार्यक्रमों को पहुंचाने के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा ऐतिहासिक निर्णयों को पहुंचाने का काम करना है।

वीडी शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को प्रकोष्ठ संकुलों का दायित्व सौंपा गया है। इन सभी को शिक्षकों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, व्यापारियों, दुग्ध उत्पादकों, नगर निकाय एवं पंचायत के जनप्रतिनिधियों, स्पोर्ट्स से जुड़े युवाओं, रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं, वरिष्ठ नागरिकों, सहकारिता क्षेत्र सहित समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संपर्क और संवाद स्थापित करना है। इन वर्गों को भाजपा से जोड़ते हुए एसआईआर सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे निगेटिव नैरेटिव का तथ्यात्मक जवाब देने वाले वर्ग को तैयार करना है और जनसमर्थन प्राप्त करना है।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रकोष्ठ संकुलों के माध्यम से उन्हें उत्तर प्रदेश के व्यापक क्षेत्र में विभिन्न वर्गों के बीच संगठनात्मक कार्य करने का महत्वपूर्ण अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रकोष्ठ संयोजक के दायित्व के साथ ही सभी को भाजपा नेता और कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय भूमिका निभानी है। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण के काम में भी सभी को सक्रिय सहभागिता निभानी है। युवाओं, महिलाओं तथा अन्य सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का काम करना है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से वंचित न रहे।

धर्मपाल सिंह ने कहा कि संपर्क, संवाद और समन्वय के माध्यम से शिक्षक, चिकित्सक, अधिवक्ता, व्यापारी, प्रोफेशनल्स, रेहड़ी-पटरी विक्रेता, मजदूर सहित समाज के सभी वर्गों को संगठित करके भाजपा के साथ जोड़ना है और उन्हें एक कार्यकर्ता के रूप में विकसित करने का प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि संगठन ने सभी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है और अपेक्षा है कि सभी अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग करते हुए परिश्रम, समर्पण एवं सक्रियता के साथ काम करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी विजय में सहभागी बनेंगे।

Related Articles

Back to top button