Breaking
UP कांग्रेस की अध्यक्ष बनी आराधना मिश्रा (मोना)शुभमन गिल के दोहरे शतक और रोहित के शतक के चलते भारत ने वेस्ट इंडीज को रौंदाराहुल गाँधी ने PM मोदी पर निशाना, कहा- CEC ज्ञानेश कुमार को क्यों मिली कानूनी छूट?उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद ने इन्दिरानगर सेक्टर-18 में लगभग 600 वर्गमीटर भूमि अतिक्रमण से कराया मुक्तअवेंजर्स एन्डगेम एनकॉर ने प्री-सेल्स में ही कमाए ₹4.45 करोड़, ‘Doomsday’ की झलक देखने उमड़े फैंसएशिया सोसाइटी में बोले जयशंकर, US-Pakistan संबंधों और आतंकवाद पर स्पष्ट की भारत की नीतिएशियाई गेम्स में इंडिया वीमेन रिले टीम ने जीता गोल्ड मैडलCWC बैठक: लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली-मल्लिकार्जुन खड़गेराष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमतिCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प
Breaking Newsअपराधउत्तर प्रदेशराज्य

मौलाना कलीम सिद्दीकी सुरक्षा एजेंसी के निशाने पर ,संदिग्ध गतिविधि के चलते गिरफ्तार, धर्मांतरण मामलों में आरोपी

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र के फूलत निवासी मौलाना कलीम सिद्दीकी एक इस्लामिक विद्वान है जिन को एटीएस टीम ने जबरन धर्म परिवर्तन कराने के मामले में मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि इस मामले में एटीएस लखनऊ से जल्द ही खुलासा करेगी। कलीम की गतिविधियां संदिग्ध होने का शक जताया गया था। चर्चा यह भी है कि मौलाना कलीम ने ही पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान का निकाह कराया था।

मौलाना कलीम सिद्दीकी (64 वर्ष) मंगलवार शाम सात बजे साथी अन्य मौलानाओं के साथ मेरठ के लिसाड़ीगेट में हूमायुंनगर की मस्जिद माशाउल्लाह के इमाम शारिक के आवास पर एक कार्यक्रम में आए थे। रात नौ बजे इशा की नमाज के बाद वह अपने साथियों के साथ गाड़ी से वापस फुलत के लिए रवाना हो गए। इस दौरान परिजनों ने उन्हें कॉल की, लेकिन मोबाइल बंद मिला। परिजनों ने जानकारी मेरठ में इमाम शारिक को दी। परिजनों और परिचितों ने तलाश शुरू की, लेकिन जानकारी नहीं मिली। इसके बाद लोगों की भीड़ लिसाड़ीगेट थाने पर जुट गई। देर रात तक हंगामा चलता रहा। कुछ समय बाद जानकारी मिली कि मौलाना को एटीएस ने हिरासत में ले लिया है।

बता दें कि मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र के फूलत निवासी मौलाना कलीम सिद्दीकी और तीन मौलाना व ड्राइवर सलीम को मंगलवार रात सुरक्षा एजेंसी ने उठा लिया था। रात भर लखनऊ एटीएस ने इन चारों मौलानाओं से पूछताछ की। इसके बाद आज इस मामले में जांच एजेंसी बड़ा खुलासा करने जा रही है। जानकारी के अनुसार मौलाना कलीम सिद्दीकी धर्मांतरण कराने के शक में एटीएस ने रास्ते से उठा लिया। संदिग्ध गतिविधि के चलते इस्लामिक विद्वान मौलाना कलीम सिद्दीकी सुरक्षा एजेंसी के निशाने पर थे। मौलाना के मेरठ आने की जानकारी एजेंसी को पहले से थी। यही वजह है कि जांच एजेंसी ने वापसी के दौरान उन्हें पकड़ लिया।

जानकारी मिल रही है कि मौलाना कलीम सिद्दीकी को धर्मांतरण मामलों में आरोपी बनाया जा सकता है। उन पर अनगिनत धर्मांतरण कराने के आरोप हैं। बता दें कि फुलत के मौलाना कलीम सिद्दीकी का इस्लामिक विद्वानों में नाम शुमार है। वह फुलत के मदरसा जामिया इमाम वलीउल्लाह इस्लामिया के निदेशक भी हैं। सात सितंबर को मुंबई में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के द्वारा आयोजित राष्ट्र प्रथम और राष्ट्र सर्वोपरि कार्यक्रम में भी मौलाना कलीम शामिल हुए थे।

Related Articles

Back to top button