Breaking
अखिलेश ने कहा आधी आबादी यानि महिलाओं को मिलेंगे हर साल 40,000/-PM मोदी ने नेपाली प्रधानमंत्री बालेन शाह से की फोन पर बात,दिया मदत का भरोषानेपाल में आई भारी बाढ़ में लगभग 300 से ज्यादा भारतीय लापतानेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, मरने वालों का आंकड़ा 162 पहुंचा और 750 लोग लापताIT दिल्ली में छात्र की मौत के बाद हड़कंप! रिटायर्ड जज और AIIMS एक्सपर्ट करेंगे जांचबिहार में भी हाई अलर्ट जारी किया गया, गंडक वैराज के सभी गेट खोले गएनेपाल के रेसुआ में हाइड्रो प्रोजक्ट तबाहनेपाल में बाढ़ से भारी तबाही 750 लापता जबकि 139 की गई जान, राहत बचाव कार्य जारीप्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार की गेंदबाजी से श्रीलंका के 8 विकेट ढेर, जीत के करीब भारतइंडियन कोस्ट गार्ड ने तट पर डूबे जहाज की खोजी लाइफबोट, 22 नाविकों की तलाश जारी
Breaking NewsMain slideअंतर्राष्ट्रीय

Islamabad में 21 घंटे चली US-Iran Talks फेल, ट्रंप बोले- मेरी धमकी से आए थे, फिर लौटेंगे

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।अंतरष्ट्रीय।

दिल्ली।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, जो फिलहाल असफल हो गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देश फिर बातचीत की मेज पर लौटेंगे। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज के कार्यक्रम ‘संडे फ्यूचर्स’ में कहा, ‘‘मैं आपको बता दूं, उस बयान ने उन्हें बातचीत की मेज पर ला खड़ा किया, और अब वे बातचीत की मेज से उठ चुके हैं। मेरा अनुमान है कि वे वापस आएंगे और हमें वह सब कुछ दे देंगे जो हम चाहते हैं।’’

ट्रंप ने सात अप्रैल को धमकी दी थी कि अगर ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को नौवहन के लिए नहीं खोला अमेरिकी सेना ईरान की‘पूरी सभ्यता’ को नष्ट कर देगी , जहां से दुनिया का 20 प्रतिशत तेल व्यापार होता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ’ पर एक पोस्ट में कहा था, ‘‘आज रात एक पूरी सभ्यता का अंत हो जाएगा, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा।’’उनकी इस धमकी की पूरी दुनिया में निंदा हुई थी। ट्रंप ने रविवार को अपनी टिप्पणियों को सही ठहराने की कोशिश करते हुए कहा कि ईरान लगभग हर दूसरे दिन ‘डेथ टू अमेरिका’ (अमेरिका मुर्दाबाद) के नारे लगाता रहा है।

उन्होंने फॉक्स न्यूज से बातचीत में कहा,‘‘जब मैं किसी सभ्यता की बात करता हूं, तो वह सचमुच बदल गई है। सचमुच बदल गई है। लेकिन जरा सोचिए, उन्हें यह कहने की इजाज़त है कि ‘अमेरिका मुर्दाबाद, इसका नाश हो, सबका नाश हो।’ आप जानते हैं, मैं एक बयान देता हूं, वे कहते हैं,अरे, ऐसा भयानक बयान क्यों?’’ अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस के नेतृत्व में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को इस्लामाबाद में ईरानी वार्ताकारों के साथ शांति वार्ता की।

अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में 21 घंटे तक चली शांति वार्ता विफल रही, जिसके बाद दो सप्ताह के लिए लागू युद्धविराम के भविष्य पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। दोनों पक्ष वार्ता के विफल होने के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश कर रहे हैं। वेंस ने जोर देकर कहा कि ईरान परमाणु हथियार छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। समझौते पर न पहुंच पाने से वैश्विक ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की संभावना धूमिल हो गई है। यह स्पष्ट नहीं है कि अमेरिका ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान फिर से शुरू करेगा या नहीं।

Related Articles

Back to top button