Breaking
भारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टालाबिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश, बुलाई हाई लेवल मीटिंगअमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविकममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामी
हेल्थ

कोविड नियमों का पालन न करने के एवज़ प्रोटोकाल को 30 नवंबर तक बढ़ाया

नई दिल्ली,इस समय देश दीपावली की तैयारियों में लगा है। खरीदारी करने वालों से बाजारों में जमकर भीड़ हो रही है।कोई जगह एैसी नही जहाँ भीड़ का रेला न चल रहा हो, बसें खचाखच भरी हैं, ट्रेनों मे रिजर्वेशन नही यानी तिल धरने की जगह नही, घूमते ,खाते, पीते, मौज मस्ती करते लोग शायद भूल गए कि देश महामारी से भी गुज़र रहा था, क्या इस सब के बीच कोविड नियमों का पालन हो रहा है?
लोकल सर्कल के अध्ययन में इसको लेकर चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। अध्ययन के मुताबिक, केवल दो प्रतिशत भारतीयों को लगता है कि मास्क लगाना कोरोना से बचाव का एक प्रभावी उपाय है जबकि केवल तीन प्रतिशत लोगों ने महसूस किया है कि उनके इलाकों और जिलों में लोग सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। अध्ययन में कहा गया है कि 96 प्रतिशत लोगों ने कहा कि यात्राओं के दौरान लोग सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। वहीं, 16 प्रतिशत का मानना है कि यात्राओं के दौरान लोग मास्क का प्रयोग कर रहे हैं।
देश के 366 जिलों के 20 हजार से अधिक लोगों से मिलीं 39 हजार प्रतिक्रियाओं के आधार पर यह अध्ययन किया गया है। इनमें 47 प्रतिशत लोग टियर-1, 30 प्रतिशत लोग टियर-2 और 23 प्रतिशत लोग टियर-3 व 4 जिलों के हैं। इनमें 65 प्रतिशत पुरुष, जबकि 35 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं।
देश के कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए कोविड प्रोटोकाल को अभी जारी रखने का फैसला लिया गया है. केंद्र सरकार ने कोरोना रोकथाम उपायों को 30 नवंबर तक बढ़ा दिया है। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को भेजे पत्र में कहा है कि कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए मौजूदा प्रोटोकाल 30 नवंबर तक जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button