Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
अंतर्राष्ट्रीय

बिगड़ी अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार के लिए पाक सरकार की घोषणा , गरीबों को 120 अरब रुपये का राहत पैकेज।

इस्लामाबाद : पाकिस्तान बड़ी दिक्कतों से गुज़र रहा है 80फीसद लोग गरीबी और बेरोज़गारी से जूझ रहे हैं, एैसे मे पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने गरीब परिवारों के लिए एक राहत पैकेज का एलान किया। 120 अरब रुपये के इस पैकेज के तहत दैनिक उपयोग वाली तीन वस्तुएं कम कीमत पर खरीदी जा सकेंगी।
इमरान खान ने इसे पाकिस्तान के इतिहास का सबसे बड़ा राहत पैकेज बताया है। हालांकि, इमरान खान ने यह नहीं बताया है कि वह इस पैकेज के लिए पैसा कहां से लाएंगे।

इमरान खान ने बुधवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में इस पैकेज का एलान किया। इसके तहत पात्र परिवार घी, आटा और दाल अगले छह महीने के लिए 30 फीसदी कम कीमत पर खरीद सकेंगे। इमरान खान ने इसे लेकर कहा कि यह सब्सिडी पैकेज 260 अरब रुपये के अहसास कार्यक्रम से अलग है, जो पहले ही 1.2 करोड़ गरीब परिवारों को नकद सहायता उपलब्ध कराने के लिए चल रही है।
इसके साथ ही इमरान खान ने कामयाब पाकिस्तान प्रोग्राम के तहत 40 लाख गरीब परिवारों को घर बनाने के लिए ब्याज मुक्त कर्ज देने का एलान भी किया। इसी योजना के तहत किसानों को भी कृषि कार्य के लिए पांच लाख रुपये के ब्याज रहित कर्ज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। हर चयनित परिवार के एक व्यक्ति को आजीविका कमाने के लिए किसी कौशल का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
इमरान खान ने इतने बड़े राहत पैकेज का एलान तो कर दिया है लेकिन यह नहीं साफ हो सका है कि वह इतने पैसों की व्यवस्था कैसे करेंगे। बढ़ती महंगाई को रोकने में वह नाकाम रहे हैं। इसके अलावा पाकिस्तान के सरकारी खजाने पर भी बोझ बढ़ा है। अंदेशा इसका भी लगाया जा रहा है कि पाकिस्तान का हमेशा साथ देता आया चीन इस पैकेज के लिए इमरान खान की मदद कर सकता है।

Related Articles

Back to top button