Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
अपराधउत्तर प्रदेश

भाई दूज पर बहन से नहीं मिल सका भाई, बदमाशों ने पीट-पीटकर कर दी हत्या|

उत्तर प्रदेश ; राजधानी लखनऊ क़स्बा काकोरी  (Lucknow) में बदमाशों द्वारा  एक युवक की हत्या ,(Murder) बदमाशों ने पीट पीट की  हत्या . युवक बहन से मिलने के लिए उसके  घर जा रहा था. पुलिस का कहना है कि युवक के चेहरे पर वार किया गया है, सूचना पर पुलिस ने शिनाख्त करवाई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस इस मामले की जांच रही है.

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी ग्रामीण हरदेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया. वहीं फॉरेंसिक और फिंगर एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची. ताकि साक्ष्य एकत्र कि जा सकें. पुलिस का कहना है कि मृतक के चेहरे पर गंभीर चोट के कई निशान पाए गए और पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और इसकी जांच शुरू कर दी है. युवक के पास से उसका मोबाइल फोन और पर्स बरामद हुआ और इसके बाद उसकी शिनाख्त हुई. वहीं पुलिस का कहना है कि मृतक युवक की बाइक मौके पर नहीं मिली है.

पुलिस ने बताया कि मृतक राहुल काकोरी क्षेत्र के जिल्हापुर गांव का रहने वाला था. उसके बड़े भाई रिंकू का कहना है कि राहुल रात करीब नौ बजे माल के कोलवा गांव जाने की बात कहकर अपाचे मोटरसाइकिल से निकला था. लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा.आज सुबह पुलिस द्वारा राहुल के घर वालों को सूचना मिली है , वहीं इस मामले में एसपी ग्रामीण हरदीश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी. पुलिस इस मामले की जांच करही है और जल्द ही खुलासा किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button