Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

प्रसपा और सपा एक साथ मिलकर चुनाव लड़े एकता मे ही शक्ति, शिवपाल यादव।

लखनऊ : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता समाजवादी पार्टी (SP) के साथ एकजुट होकर 2022 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ना है.इसके लिए उन्होंने 100 सीटों की मांग की है. यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) से 403 में से 100 सीटों की मांग की है.

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित एक ‘दंगल’ में सभा को संबोधित करते हुए, शिवपाल ने कहा, ‘2022 में हमें सत्ता में रहना है. पूरा राज्य चाहता है कि दोनों पार्टियां (प्रसपा और सपा) एक साथ मिलकर चुनाव लड़ें. राज्य के लोगों को इस दिन (मुलायम का जन्मदिन) उम्मीद थी, आज के दिन की आस लगाए बैठे थे लेकिन नतीजा शून्य रहा.’

शिवपाल ने कहा, ‘हम पहले तो आपस मे एकता चाहते हैं. एकता में काफी शक्ति होती है. हमने शुरू में ही कहा था कि गठबंधन कर लो, हमारी प्राथमिकता सपा के साथ है. हम चाहते हैं कि जो भी फैसला लेना हो जल्दी किया जाये, क्योंकि समय कम रह गया है. जल्दी बात हो जाए.’ उन्होंने कहा, ‘हम दो साल से बराबर कह रहे हैं एक साथ मिल कर चुनाव लड़ा जाए, प्रदेश के लोग चाहते हैं एक बड़ा गठबंधन बने. यहां तक कि लोगों ने कहा कि वो (अखिलेश यादव) नहीं झुक रहा है तो तुम ही झुक जाओ. तो मैं झुक भी गया, उसकी सारी शर्तें मान ली कि वो (अखिलेश) कैसे भी मुख्यमंत्री बन जाए. दो साल का समय निकल गया, अभी तक उसकी ओर से कोई निर्णय नहीं हुआ है. अब हम चाहते हैं कि जो भी निर्णय हो शीघ्र हो.’

उन्होंने कहा, ‘हम चाहते हैं कि हमारे साथ जो लोग जुड़े हैं, जो चुनाव जीतने की स्थिति में हैं उनको टिकट दिया जाए. वह चाहे तो सर्वे करा लें समीक्षा कर लें, हमने तो इतना कहा था कि हमें केवल सौ सीटें दे दो. हमारे साथ जो अन्य दल साथ हैं हम मिलकर चुनाव लड़ लेंगे. शिवपाल ने लखनऊ में मुलायम से उनके आवास पर भी मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी.

Related Articles

Back to top button