Breaking
Rahul Gandhi के धरने पर Ravi Shankar Prasad ने कहा – यह अराजकता की राजनीति हैक्या इस देश में FIR की मांग करना क्या अनार्की है- कांग्रेसराहुल का ये धरना सस्ती लोकप्रियता के लिए है- नड्डाराहुल गाँधी के धरने को लेकर जेपी नड्डा की प्रेस- बोले ये राहुल की हताशा और हठयोग है, ये धरना छात्रों के लिए नहीं है.Delhi Police संसद मार्ग कार्यालय पर Rahul Gandhi का धरना ,बोले,FIR होगी तभी हटेंगे बीजेपी ने कहा राहुल अराजकता फैला रहे हैंसावन सोमवार पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कियाMEA Press Briefing : FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, बोला ‘हमारी संसद ही लेगी फैसला’Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
Breaking Newsराष्ट्रीयहेल्थ

स्कूल खोलने का निर्णय हुआ घातक,बच्चों मे तेजी से फैल रहा संक्रमण,।

नई दिल्ली, कोरोना महामारी के कारण लंबे समय से बंद चल रहे स्कूल को खोलने के प्रशासन द्वारा मंजूरी मिलने पर घरों में अॉनलाइन पढ़ाई कर रहे बच्चों के तो मानो भाग खुल गए, लेकिन इसी बीच स्कूलों को फिर से खोले जाने की वजह से स्टूडेंट्स के पॉजिटिव आने की संख्या में भी तेजी से इजाफा होने लगा है. ओडिशा, राजस्थान जैसे राज्यों के स्कूलों में कई स्टूडेंट्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद कोरोना महामारी को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ने लगी है. जानिए, किन राज्यों में कितने स्टूडेंट्स हुए कोरोना पॉजिटिव…
हाल ही में राजस्थान के जयपुर के जयश्री पेड़ीवाल स्कूल के11 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. एक ही स्कूल के इतने अधिक बच्चों का कोविड पॉजिटिव पाया जाना चिंताजनक है. आनन-फानन में प्रशासन ने स्कूल को बंद करवा दिया है और आगे की योजना पर बात की जा रही है. बच्चों के कोविड पॉजिटिव आने के बाद स्कूल ने तुरंत इसकी जानकारी प्रशासन को दी और फिर स्कूल को बंद कर दिया गया.तेलंगाना में 28 स्टूडेंट्स को हुआ कोरोना
वहीं, तेलंगाना के खम्मम जिले के सरकारी रेजीडेंशियल स्कूल में रविवार को 28 छात्राओं के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से सामूहिक कोविड -19 संक्रमण सामने आया. वायरस फैलने की जानकारी मिलने पर छात्राओं के माता-पिता विद्यालय पहुंचे और प्रशासन से उनकी बच्चियों को घर भेजने की अपील की. स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षकों सहित सभी स्कूली छात्राओं और कर्मचारियों के सामूहिक कोविड टेस्ट करने का निर्णय लिया है. इस रेजीडेंशियल स्कूल में 575 विद्यार्थी हैं. तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री टी. हरीश राव ने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को फोन किया और संक्रमित छात्राओं की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को बेहतर चिकित्सा प्रदान करने और कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए एहतियाती उपाय करने का आदेश दिया.
ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में सरकारी सहायता प्राप्त हाई स्कूल की 53 लड़कियों को संक्रमण, और स्कूल की अधिकारी ने बताया कि छात्रों के इलाज के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं. उनकी स्वास्थ्य स्थिति सामान्य है, जबकि शैक्षणिक संस्थान को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है. प्रधानाध्यापक ने कहा कि कोरोना संक्रमित स्टूडेंट्स कक्षा 8, 9 और 10 के छात्र हैं, और उनमें से अधिकांश में सर्दी और खांसी के लक्षण दिखने के बाद उनका कोविड-19 की टेस्टिंग की गई. बुर्ला के 22 छात्रों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों को संदेह है कि संक्रमण संस्थान के वार्षिक समारोह के बाद हो सकता हो कि फैला हो. इसका आयोजन हाल ही में किया गया.

Related Articles

Back to top button