Breaking
भारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टालाबिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश, बुलाई हाई लेवल मीटिंगअमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविकममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामी
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीयस्पोर्ट्स

तेज गेंदबाज पैट कमिंस को मिली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम टेस्ट कप्तानी |

सिडनी । तेज गेंदबाज पैट कमिंस के लिए शुक्रवार का दिन रहा कुछ खास ,उनको ऑस्ट्रेलिया के नए टेस्ट कप्तान के रूप में से चुना गया है, जिसके एक हफ्ते पहले टिम पेन ने एक पुराने विवाद को लेकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। आठ दिसंबर को ब्रिस्बेन के गाबा में शुरू होने वाली एशेज टेस्ट सीरीज से पहले दिग्गज और पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। कमिंस पहले टिम पेन के तहत उप-कप्तान की भूमिका निभा रहे थे।

28 वर्षीय कमिंस रे लिंडवाल के बाद ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम का नेतृत्व करने वाले तेज गेंदबाज हैं। कमिंस ने कहा, “मैं इस पद को स्वीकार करके अच्छा महसूस कर रहा हूं। स्टीव और मैं कप्तान के रूप में, इस टीम में कई वरिष्ठ खिलाड़ी और हमारे माध्यम से आने वाली कुछ युवा प्रतिभाओं के साथ हम मजबूती के साथ खड़े रहेंगे।”

बता दें कि, स्मिथ की कप्तानी का कार्यकाल 2018 में गेंद से छेड़छाड़ करने के बाद समाप्त हो गया था, जिसे ‘सैंडपेपर-गेट’ कांड के नाम से भी जाना जाता है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के प्रमुख निक हॉकले ने कहा, “पैट एक अच्छे खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने साथियों से और उपलब्धियों के लिए मैदान पर और बाहर दोनों जगह बहुत सम्मान पाया है।”

“मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि पैट और स्टीव को टीम की तरफ से पूरा समर्थन दिया जाएगा।”

स्मिथ ने कहा, ‘मैं टीम की कप्तानी में वापसी करके खुश हूं और पैट की हर तरह से मदद करने के लिए तत्पर हूं। पैट और हम लंबे समय तक एक साथ खेले हैं, इसलिए हम मैदान पर अपने खेल को अच्छी तरह से जानते हैं।”

स्मिथ ने कहा, “हम भी अच्छे दोस्त हैं। एक टीम के रूप में, हम क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं और वास्तव में एक-दूसरे की कंपनी का आनंद लेना चाहते हैं।” टेस्ट कप्तान के रूप में कमिंस आठ दिसंबर से शुरू होने वाली एशेज सीरीज में टीम की अगुवाई करेंगे।

Related Articles

Back to top button