Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
Breaking Newsस्पोर्ट्स

भारतीय टीम को झटका साहा हुए टीम से बहार,केएल एस भरत को मिला मौका |

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है।आज मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम को सुबह ही एक झटका लगा। विकेट कीपर रिद्धिमान साहा गबंभीर रूप से गर्दन में दर्द की शिकायत होने की वजह से मैदान में नहीं उतरे।
घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर भारतीय टीम में जगह बनाने वाले केएल एस भरत को बतौर रिजर्व विकेटकीपर के तौर पर टीम मे रखा गया था। चयनकर्ताओं ने विकेटकीपर के विकल्प के तौर पर उनको टीम में जगह दी थी। आइपीएल में भी भरत ने अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से सबका ध्यान खींचा था। साहा के चोटिल होने के बाद उनके न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में उतरने का मौका मिला।
मैच के दूसरे दिन भारत ने 345 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने बिना किसी नुकसान के 129 रन बनाए थे।

भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के तीसरे दिन बड़ा झटका लगा। टीम के अनुभवी विकेटकीपर साहा मैदान पर फील्डिंग करने नहीं उतरे। जानकारी के मुताबिक उनको गर्दन में दर्द की शिकायत हुई थी जिसकी वजह से मैदान पर नहीं उतर पाए। साहा को इस मैच में नियमित विकेटकीपर रिषभ पंत को आराम दिए जाने पर मौका मिला है। तीसरे दिन मैच में भारत के मैदान पर उतरने से पहले ही यह झटका लगा।
साहा के चोटिल होने की जानकारी बीसीसीआइ ने दी। बताया गया कि उनकी गर्दन में खिंचाव है और बीसीसीआइ की मेडिकल टीम इस पर नजर बनाए हुए है। साहा के सेहत की बेहतरी पर टीम अपना ध्यान बनाए हुए है। उनकी अनुपस्थिति में केएस भरत भारतीय टीम के लिए विकेटकीपिंग करेंगे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button