Breaking
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूर
उत्तर प्रदेशएजुकेशन

SRMU के वार्षिकोत्सव अनुभूति 2024 के अंतिम दिन पवनदीप व अरूणिता के गीतों पर झूम उठे दर्शक 

लखनऊ/बाराबंकी। 16 मार्च 2024 श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम अनुभूति 2K24 के तीन दिवसीय कार्यक्रम का अंतिम दिन इंडियन आइडल विजेता रहे पवनदीप राजन एवं इंडियन आइडल फेम अरूणिता कांजीवाल के नाम रहा। शनिवार को आयोजित स्टार नाइट में दोनों इंडियन आइडल फेम ने अपने गानों से ऐसा समां बांधा कि दर्शक दीर्धा में बैठे लोग झूमने को मजबूर हो गए। अंतिम दिन की स्टार नाइट में युवाओं का जोश देखने लायक रहा। विश्वविद्यालय के चांसलर ई. पंकज अग्रवाल, प्रोबचांसलर ई. पूजा अग्रवाल, वाईस चांसलर प्रो.(ड़ॉ.) देवेन्द्र कुमार शर्मा, रजिस्ट्रार डॉ. नीरजा जिन्दल समेत कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत सिंगर अरुणिता ने अपने गीत अगर तुम साथ हो से की। इसके बाद, सुन साथिया गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके बाद मैं तैनू समझावा, गीत पर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। बहारा बहारा गीत पर सबको मन्त्र मुग्ध कर दिया। इसके बाद कलंक, अपना बना ले पिया गीत की शानदार प्रस्तुति दी।

इसके बाद फेमस सिंगर पवनदीप ने अपने बहुचर्चित गाने, जय हो भोले, गीत की प्रस्तुति दी। इसके बाद, लव नहीं तो क्या है, और, इस दिल में क्या रखा है, जैसे सुपरहिट गानों की जोरदार प्रस्तुति ने एसआरएमयू परिवार को झूमने पर मजबूर कर दिया। दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं के आए परिणामों में, दिल तो बच्चा है जी, में शिव हरि, व अन्दलीब ज़ेहरा, युगल गायन प्रतियोगिता में आयुषी एवं नंदनी, युगल नृत्य में स्वीकार मिश्रा एवं रिद्धी अग्रवाल ने बाज़ी मारी। कार्यक्रम में सबसे निर्णायक पल मिस्टर एवं मिस अनुभूति 2024 का रहा। जिसमें एसएमआरयू के छात्र देवेन्द्र शर्मा को मिस्टर अनुभूति एवं मिस अनुभूति का ताज बीबीडी की छात्रा अग्रिमा द्विवेदी के नाम रहा। कार्यक्रम के अंतिम दिन वार्षिकोत्सव प्रभारी डॉ वीना सिहं एवं कार्यक्रम संयोजक ई. रोहित सिंह ने कार्यक्रम के सफल समापन पर सभी क्लबों के सदस्यों को बधाई दी एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह टीम वर्क के कारण सफल हो पाया है। कार्यक्रम में विभिन्न संकायों के निदेशक, शिक्षक, कर्मचारी व छात्र मौजूद रहें। 

पवनदीप ने कहा- “सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है, कड़ी मेहनत करनी पड़ती है”:
फेमस सिंगर पवनदीप राजन शनिवार को श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में अनुभूति 2024 वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम की मेगानाईट में अपनी प्रस्तुति देने आये तो इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट मार्ग नहीं होता है बल्कि उसके लिये हार्डवर्क करना पड़ता है, उन्होंने कहा कि सिंगिंग के क्षेत्र में कठिन मेहनत जरूर करनी पड़ती है पर सफलता नामुमकिन नहीं है। कठिन मेहनत करने वालों को सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने कहा कि वह उत्तराखंड के ट्रेडिशनल गीतों की भी पहचान बनाये रखना चाहते है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लखनऊ की तहजीब व व्यंजन के वह कायल है। जब भी उन्हें मौका मिलता है वह अपनी प्रस्तुति देने जरूर आते है। श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में दर्शकों का हुजूम देख वह गदगद हो गए। देर रात तक दर्शक उनके गीतों पर झूमते नजर आए।

Related Articles

Back to top button