Breaking
भारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टालाबिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश, बुलाई हाई लेवल मीटिंगअमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविकममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामी
राष्ट्रीय

सात चरणों में होगा 2024 का लोकसभा चुनाव, 4 जून को सुनाये जाएंगे नतीजें

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।
नई दिल्ली। देश में आगामी लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम और चरणों की घोषणा मुख्य चुनाव आयुक्त, राजीव कुमार ने की। चुनाव आयोग ने 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए बताया कि इस बार के चुनाव सात चरण में होंगे और पूरे देश में 4 जून को नतीजे आएंगे। 

इसी दौरान 26 विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव भी होंगे

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हम तीन चरणों में कार्यक्रम की घोषणा करेंगे। सबसे पहले उपचुनाव के लिए। 26 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां उपचुनाव होने हैं। बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडु है। 

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि विभिन्न संचार माध्ययम से जुड़े मतादाओं का स्वागत है। सभी तीन साथ हैं और आगामी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। दुनिया के सबसे बड़े और जीवंत लोकतंत्र के रूप में भारत पर सभी का ध्यान केंद्रित रहता है। जहां चुनाव एक त्यौहार हैं जिसमें लोकतंत्र के रंग उभरते हैं। देश के सभी हिस्से उसमें समावेश होते हैं। चुनाव का पर्व देश का गर्व। हम एक यादगार और निष्पक्ष चुनाव एक पर्व की तरह सब की भागीदारी के माध्यम से सुनिश्चित कराएंगे। राजीव कुमार ने कहा कि भौगोलिक, सांस्कृत रूप से इतने विविध देश में चुनाव कराने के लिए हमने आपको पिछले दो सालों में तैयार किया है।  

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि इस देश में कुल मतदाता 96.8 करोड़ हैं। जिनमें से 49.7 करोड़ पुरुष और 47 करोड़ महिलाएं है। 1.82 करोड़ पहली बार मतदाता इन चुनावों में हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमारे पास कुल 96.8 करोड़ मतदाता हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमारे पास 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता, 10.5 लाख मतदान केंद्र, 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी, 55 लाख ईवीएम, 4 लाख वाहन हैं।

Related Articles

Back to top button