Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
Breaking NewsMain slideराष्ट्रीय

प्रयागराज महाकुंभ 2025: कैबिनेट बैठक में सीएम योगी ने किए ये ऐलान, 3 जिलों में मेडिकल कॉलेज की घोषणा

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

प्रयागराज।  उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ में कैबिनेट की बैठक की. इस बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री शामिल थे. सीएम योगी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में प्रदेश के लिए कई अहम योजनाओं और प्रस्तावों को मंजूरी दी.  बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी पूरी कैबिनेट के साथ संगम में डुबकी लगाई. इससे पहले साल 2019 में भी सीएम योगी ने पूरी कैबिनेट के साथ संगम में आस्था की डुबकी लगाई थी.

सीएम योगी ने कैबिनेट की बैठक के बाद कहा कि कई मुद्दों पर आज यहां चर्चा हुई है प्रदेश के विकास से जुड़े हुए जो नीतिगत निर्णय हुआ है उन मुद्दों पर चर्चा हुई. उत्तर प्रदेश की एयरोस्पेस और डिफेंस और  से संबंधित जो पॉलिसी है उसे पॉलिसी 2024 के 2018 में हमने बनाई थी इस पॉलिसी के 5 साल पूरे हो चुके हैं अब उसको नए सिरे से बनाने की व्यवस्था की गई है।

महाकुंभ में होने वाली बैठक से श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसके भी इंतज़ाम किए गए हैं. ये बैठक आज दोपहर 12 बजे अरैल के त्रिवेणी संकुल में होंगी. इससे पहले बैठक के लिए मेला प्राधिकरण के आई ट्रिपल सी सभागार को तय किया गया था लेकिन श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए इसे बदल दिया गया. इस बैठक में यूपी सरकार के सभी 54 मंत्रियों को बुलाया गया है.  इस बैठक में प्रदेश को कई सौगात देने वाली योजनाओं और प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी.

कैबिनेट बैठक के बाद सभी मंत्री अरैल वीआईपी घाट से मोटर बोट के जरिए संगम गए. यहां सीएम योगी समेत सभी मंत्री गंगा स्नान के बाद विधिवत पूजन किया. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक मौजूद थे. इनके अलावा कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्रदेव सिंह, बेबी रानी मौर्य, जयवीर सिंह, लक्ष्मी नारायण चौधरी, धर्मपाल, नंद गोपाल गुप्ता नंदी और अनिल राजभर सहित सभी 21 कैबिनेट मंत्री बैठक में शामिल थे. बाकी स्वतंत्र प्रभार वाले और राज्यमंत्री सहित कुल 54 मंत्री कैबिनेट बैठक में शामिल थे.  यूपी सरकार की कैबिनेट बैठक में आए मंत्रियों को  कुम्भ की संगम की तस्वीर के साथ प्लेट और कलश  दिया जाएगा ।

Related Articles

Back to top button