Breaking
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर मार्को रूबियो ने दिया बड़ा अपडेटविजयादशमी के अवसर पर PM मोदी बोले- आज भारत का कोना-कोना राममयफ्रांस में हिंसा के बाद पेरिस समेत 5 शहरों में रात का कर्फ्यूराजनाथ: आतंकवाद पर नहीं चलेगा कोई दोहरा मापदंडAsian Para Games: मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड, हमवतन अवनि को पछाड़कर बनाया रिकॉर्डइंडियन एयर एम्बुलेंस को ढाका में करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, महिला मरीज की मौत2017 के बाद UP में अपराध पर जीरो टॉलरेंस, 9.5 लाख सरकारी नौकरियां दीं- योगीटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में राजस्थान के कोटा से एक नाबालिग सहित तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गयाप्रभास की स्पिरिट दिवाली 2027 पर होगी रिलीज, रामायण पार्ट 2 से करेगी क्लैशयूक्रेन का रूस पर ड्रोन हमला, सेंट पीटर्सबर्ग आयल टर्मिनल में में लगी आग
Breaking NewsMain slideअंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प और जेलेंस्की के बीच ओवल ऑफिस में बहस, जाने उसके बाद जेलेंस्की ने क्या बोला

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

न्यूयॉर्क। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ओवल ऑफिस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस के साथ कहासुनी के बाद व्हाइट हाउस से रवाना होने के बाद यूक्रेन के समर्थन के लिए ट्रंप और अमेरिका का आभार व्यक्त किया। शुक्रवार को ओवल ऑफिस में बैठक के दौरान ट्रंप ने  जेलेंस्की के प्रति तीखा रुख दिखाते हुए उनपर “लाखों लोगों का जीवन खतरे में डालने” का आरोप लगाया और कहा कि उनकी कार्रवाई से तीसरा विश्व युद्ध छिड़ सकता था। इसके जवाब में जेलेंस्की अमेरिका के साथ महत्वपूर्ण खनिज समझौते पर हस्ताक्षर किए बिना व्हाइट हाउस से रवाना हो गए।

व्हाइट हाउस से प्रस्थान के कुछ ही मिनट बाद, जेलेंस्की ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “धन्यवाद अमेरिका, आपके समर्थन के लिए धन्यवाद, इस यात्रा के लिए धन्यवाद। अमेरिकी राष्ट्रपति, कांग्रेस और अमेरिकी लोगों का धन्यवाद। यूक्रेन को न्यायपूर्ण और स्थायी शांति की आवश्यकता है, और हम बस उसी के लिए काम कर रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button