Breaking
2027 में 2017 दोहराना है, हर विधानसभा में कमल खिलाना है- केशव प्रसाद मौर्ययूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति तैयारभाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।
एजुकेशन

SRMU और एसईईएम ने इंडस्ट्री आउटरिच सेंटर का किया शुभारंभ

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। एसआरएमयू और एसईईएम ने इंडस्ट्री आउटरिच सेंटर का किया शुभारंभ
लखनऊ बाराबंकी ज्ञान आदान.प्रदान शोध उन्मुखीकरण और उद्यमिता विकास के उद्देश्य से श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी द्वारा सोसाइटी ऑफ एनर्जी इंजीनियर्स एंड मैनेजर्स के सहयोग से सोमवार को एक इंडस्ट्री आउटरिच सेंटर का शुभारंभ किया गया। यह केंद्र ऊर्जा प्रबंधन के क्षेत्र में उद्योग और अकादमिक संस्थानों के बीच सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
एसआरएमयू कुलपति प्रो विकास मिश्रा प्रो बीएम दीक्षित परीक्षा नियंता डॉ आकांक्षा निगम प्रो रीतू चंद्रा प्रो रजा रहमान एवं एसईईएम की ओर से पूर्व महासचिव डॉ सी एस आज़ादए चेप्टर चेयरमैन एवं पूर्व कार्यकारी निदेशक इं अशुतोष कुमार श्रीवास्तव और पूर्व निदेशक वाणिज्य यूपीपीसीएल इं अशोक कुमार श्रीवास्तव एवं महाराज गंगा सिंह विश्वविद्यालयए बीकानेर के पूर्व कुलपति डॉ वी के सिंह की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम के शुभारम्भ के मौके पर एसआरएमयू के चांसलर इंजिनियर पंकज अग्रवाल एवं प्रो.चांसलर इंजिनियर पूजा अग्रवाल ने अपना सन्देश भेजकर शुभकामनाएं दिया। अपने शुभकामना सन्देश में चांसलर इंजिनियर पंकज अग्रवाल ने कहा कि यह इंडस्ट्री आउटरिच सेंटर हमारे छात्रों और उद्योग के बीच एक सेतु का कार्य करेगा। यह न केवल छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेगाए बल्कि ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार और शोध को भी प्रोत्साहित करेगा। हमारा लक्ष्य है कि हमारे छात्र उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार हों और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें।

प्रो.चांसलर इंजिनियर पूजा अग्रवाल ने अपने सन्देश में कहा कि हमारा विश्वविद्यालय हमेशा से शिक्षा और उद्योग के बीच साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। यह केंद्र हमारे इस दृष्टिकोण को और सशक्त करेगा। यह छात्रों को उद्यमिता और नवाचार के क्षेत्र में नए अवसर प्रदान करेगाए जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोण् विकास मिश्रा ने इंडस्ट्री आउटरिच सेंटर के लाभ को रेखांकित करते हुए कहा कि इंडस्ट्री आउटरिच सेंटर के माध्यम से हम ऊर्जा प्रबंधन के क्षेत्र में अकादमिक और व्यावसायिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देंगे। यह केंद्र छात्रों को तकनीकी और व्यावहारिक कौशल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगाए जो भविष्य में उनके करियर को मजबूत करेगा। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो बी एम दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि इंडस्ट्री आउटरिच सेंटर हमारे छात्रों के समग्र विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह केंद्र न केवल उनके तकनीकी कौशल को बढ़ाएगाए बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास और उद्यमशीलता की भावना को भी प्रोत्साहित करेगा। हमारा उद्देश्य छात्रों को ऐसी शिक्षा प्रदान करना है जो उन्हें उद्योग और समाज दोनों के लिए उपयोगी बनाए।
कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़े सोसाइटी ऑफ एनर्जी इंजीनियर्स एंड मैनेजर्स के उपाध्यक्ष डॉ एम के खेडकर ने बतौर अतिथि वक्ता अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इंडस्ट्री आउटरिच सेंटर ऊर्जा क्षेत्र में शिक्षा और उद्योग के बीच एक मजबूत साझेदारी का प्रतीक है। यह छात्रों को न केवल तकनीकी ज्ञान प्रदान करेगाए बल्कि उन्हें ऊर्जा दक्षता और सतत विकास के लिए नवीन समाधानों की खोज में भी प्रेरित करेगा। एसईईएम इस पहल के माध्यम से युवा प्रतिभाओं को उद्योग की चुनौतियों के लिए तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के हेड डा. बाजपेयी ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केंद्र ऊर्जा क्षेत्र में शोध और नवाचार के लिए एक गतिशील मंच प्रदान करेगा। आगे उन्होंने कहा कि हमारे विभाग का उद्देश्य छात्रों को उद्योग की नवीनतम तकनीकों और प्रथाओं से अवगत कराना हैए ताकि वे ऊर्जा प्रबंधन के क्षेत्र में नेतृत्वकारी भूमिका निभा सकें। ने कहा कि यह पहल हमारे छात्रों को उद्योग के साथ सीधे जुड़ने का अवसर देगी। ऊर्जा ऑडिट तकनीकी सत्रए और उत्पाद विकास जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण से हमारे छात्र न केवल तकनीकी रूप से सक्षम होंगेए बल्कि वे सतत विकास के लिए भी योगदान दे सकेंगे। इस मौके पर विभागीय समन्वयक डॉ अलकेश अग्रवाल इं संदीप दीक्षित डॉ मृ्तुंजय राय डॉ सुनील कुमार सिंह एवं इं अभिषेक कुमार सक्सेना भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button