Breaking
2027 में 2017 दोहराना है, हर विधानसभा में कमल खिलाना है- केशव प्रसाद मौर्ययूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति तैयारभाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।
Breaking NewsMain slideउत्तर प्रदेशराज्य

प्रदेश के विभिन्न जोनों में आयोजित संपत्ति मेलों में FCFS के तहत 15% की विशेष छूट

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा आज प्रदेश के विभिन्न जोनों में ‘संपत्ति मेला’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह आयोजन आवास आयुक्त के निर्देशों के क्रम में परिषद की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत उपलब्ध आवासीय संपत्तियों की जानकारी प्रदान करने तथा इच्छुक क्रेताओं एवं आवंटियों को एक ही स्थान पर आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया।

संपत्ति मेले के दौरान परिषद की विभिन्न आवासीय योजनाओं से संबंधित फ्लैट्स के बारे में आगंतुकों को विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर परिषद की पहले आओ–पहले पाओ (FCFS) प्रक्रिया तथा इसके अंतर्गत उपलब्ध 15% छूट के प्रति आगंतुकों ने विशेष रुचि दिखाई। कई आगंतुकों द्वारा योजनाओं के स्थलों की साइट विजिट भी की गई।

लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर, आगरा एवं बरेली जोनों में संपत्ति मेला संबंधित अधिकारियों की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
मेले में भारी संख्या में आगंतुकों की सहभागिता रही, जिन्होंने परिषद की योजनाओं, प्रक्रियाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

परिषद का उद्देश्य इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से नागरिकों को पारदर्शी, सुगम एवं त्वरित सेवाएँ उपलब्ध कराना है, जिससे आवास से संबंधित प्रक्रियाएँ सरल हो सकें और इच्छुक नागरिकों को निर्णय लेने में सहायता मिल सके।

कार्यक्रम में उपस्थित आगंतुकों ने परिषद द्वारा किए गए इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि एक ही मंच पर जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध होना अत्यंत उपयोगी है।

Related Articles

Back to top button