Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

कृभको के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की घोषणा

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको), जो उर्वरक उत्पादन एवं कृषि इनपुट्स में संलग्न भारत की अग्रणी सहकारी संस्थाओं में से एक है, ने आज अपने नए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुने जाने की घोषणा की।
वी. सुधाकर चौधरी को सर्वसम्मति से कृभको का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इससे पूर्व वे उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वे आंध्र प्रदेश के एक प्रतिष्ठित सहकारी नेता एवं व्यवसायी हैं। सहकारी आंदोलन और कृषि क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभव के साथ उनकी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता कृभको एवं किसानों को सशक्त बनाने और सतत कृषि विकास सुनिश्चित करने के मिशन को और अधिक सुदृढ़ करेगी।

इसके साथ ही, डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, एक प्रख्यात नेता एवं आईसीए-एपी के अध्यक्ष, जो पूर्व में कृभको के अध्यक्ष रह चुके हैं, उन्हें भी सर्वसम्मति से कृभको का उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। उनके अनुभव, विशेषज्ञता और सहकारी मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता से कृभको के नेतृत्व दल को नई उपलब्धियों को प्राप्त करने हेतु मार्गदर्शन मिलेगा।

अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन 15.09.2025 को एनसीयूआई, नई दिल्ली में संपन्न हुए। अध्यक्ष श्री वी. सुधाकर चौधरी और उपाध्यक्ष डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव के अतिरिक्त, वर्तमान निदेशक मंडल में डॉ. बिजेन्दर सिंह, भंवर सिंह शेखावत, मगनलाल धनजीभाई वडाविया, राजन्ना राजेन्द्रा, भीखाभाई जावेरभाई पटेल, बिपिनभाई एन.पटेल, अजय राय, कविता मंजरी परिदा एवं शिल्पी अरोड़ा शामिल हैं।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी निदेशक मंडल सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया और किसानों के हित में पहल, सहकारी सशक्तिकरण, उर्वरक उत्पादन में नवाचार तथा सतत कृषि पद्धतियों के प्रति कृभको की प्रतिबद्धता को दोहराया।

Related Articles

Back to top button