Breaking
DG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम कियाअरुणांचल प्रदेश सीमा पर भारत चीन की सेना आमने सामने, face-off की स्थिति कई जगहों परतिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोटUP- SIR में गड़बड़ी से सियासी बवाल
एजुकेशन

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के शीर्ष 2 वैज्ञानिकों की सूची में शामिल हुए एसआरएमयू के दो प्रोफेसर

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। बाराबंकी स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा प्रतिवर्ष जारी की जाने वाली विश्व के शीर्ष 2 वैज्ञानिकों की सूची में श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी के दो प्रोफेसर डॉ राजीव कुमार एवं डॉ सत्येंद्र सिंह ने अपनी जगह बनाई है। यह रैंकिंग शोध प्रकाशनों की संख्याए गुणवत्ता और साइटेशन के आधार पर तय की जाती हैए जो स्कोपस डेटाबेस में सूचीबद्ध हैं। इस सम्मान के लिए एसआरएमयू के चांसलर इंजीनियर पंकज अग्रवालए प्रो.चांसलर इंजीनियर पूजा अग्रवालए वाइस चांसलर प्रोफेसर विकास मिश्राए रजिस्ट्रार प्रोफेसर नीरजा जिंदल और सभी इंस्टिट्यूट के डीनए डायरेक्टर्स एवं फैकल्टी ने बधाई दी है।
डॉ राजीव कुमार डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में एसोसिएट प्रोफेसरए और डिप्टी डायरेक्टर रिसर्च हैं जबकि डॉ सत्येंद्र सिंह फैकल्टी ऑफ फिजिकल साइंसेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। इस मौके पर विश्वविद्यालय के चांसलर इंजीनियर पंकज अग्रवाल ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल हमारे प्रोफेसर की मेहनत और प्रतिभा को दर्शाती हैए बल्कि यह भी सिद्ध करती है कि एसआरएमयू शोध और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी है। हमें विश्वास है कि यह मान्यता अन्य शोधकर्ताओं और छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। प्रो.चांसलर इंजीनियर पूजा अग्रवाल ने अपने बधाई संदेश में कहा डॉ राजीव कुमार और डॉ सत्येंद्र सिंह ने अपने शोध के माध्यम से विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। यह न केवल उनके लिएए बल्कि पूरे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। वाइस चांसलर प्रोफेसर विकास मिश्रा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे प्रोफेसर्स का यह सम्मान विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और शोध उत्कृष्टता के प्रति समर्पण को दर्शाता है। यह उपलब्धि हमें और अधिक नवाचार और शोध के लिए प्रेरित करेगी।ष् प्रोफेसर नीरजा जिंदल ने अपने बधाई सन्देश में कहा कि डॉ राजीव कुमार और डॉण् सत्येंद्र सिंह की यह उपलब्धि श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। उनके शोध कार्य और समर्पण ने न केवल विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया हैए बल्कि वैश्विक स्तर पर शैक्षणिक उत्कृष्टता का एक नया मानदंड स्थापित किया है। यह उपलब्धि हमारे छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और हमें शोध के क्षेत्र में और अधिक प्रगति करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

Related Articles

Back to top button