Breaking
भाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरी
एजुकेशन

SRMU के विधि संस्थान में पंचम इंट्रा मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 आयोजित

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय, बाराबंकी के विधि संस्थान की मूट कोर्ट समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय पंचम इंट्रा मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ 29 अक्टूबर 2026 को उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। यह प्रतियोगिता 29 से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जा रही है।

विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति इंजीनियर पंकज अग्रवाल, माननीय प्रति-कुलाधिपति इंजीनियर पूजा अग्रवाल, माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय तिवारी एवं कुलसचिव प्रो. (डॉ.) हेमेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन विधि संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) नरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में मूट कोर्ट समिति की संयोजक असिस्टेंट प्रोफेसर अनन्या सिंह ठाकुर और सह-संयोजक कौशलेन्द्र के द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विधि के विद्यार्थियों में न्यायिक प्रक्रिया की समझ विकसित करना, विधिक शोध एवं विश्लेषण कौशल को सुदृढ़ करना तथा तर्क-वितर्क और प्रभावशाली वाद-प्रस्तुतीकरण की क्षमता का विकास करना है। मूट कोर्ट प्रतियोगिता विद्यार्थियों को न्यायालयीन कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने वाला एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक मंच है।

उद्घाटन सत्र में प्रतियोगिता के महत्व, नियमों एवं प्रक्रियाओं पर प्रकाश डाला गया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों को विधिक प्रावधानों, न्यायिक निर्णयों एवं प्रासंगिक तथ्यों के आधार पर अपने पक्ष को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। इससे विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, आत्मविश्वास, शोध क्षमता तथा पेशेवर नैतिकता का विकास होगा।

विधि संस्थान द्वारा आयोजित यह पहल विद्यार्थियों को भविष्य में कुशल अधिवक्ता, विधि विशेषज्ञ एवं न्यायिक सेवा के योग्य अभ्यर्थी बनने के लिए प्रेरित करेगी। प्रतियोगिता के आगामी चरणों में प्रतिभागी अपनी विधिक दक्षता और तार्किक क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का समापन 31 अक्टूबर 2026 को होगा।

Related Articles

Back to top button