Breaking
CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम राहत बचाव में जुटीNashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन मेंसत्य निकेतन के पास अचानक 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका
Breaking NewsMain slideअंतर्राष्ट्रीय

FBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। इतिहास गवाह है। जंग चाहे अमेरिका कहीं भी लड़े उसकी अपनी जमीन पर एक गोली भी नहीं चलती। सेकंड वर्ल्ड वॉर को छोड़ दें तो पाल हर्बर पर जापानी हमले के अलावा कभी भी अमेरिका की जमीन पर कोई भी हमला नहीं हुआ। आतंकी हमले हुए हैं लेकिन कोई देश सैन्य हमला नहीं कर पाया। लेकिन अब अमेरिका की खुफिया ब्यूरो की नींद उड़ गई है। उसने अपनी रिपोर्ट में साफ शब्दों में यह कह दिया है कि ईरान अमेरिका की जमीन पर बड़ा हमला करने वाला है। यानी सीधे अमेरिका की मुख्य भूमि पर हमला। मिडिल ईस्ट में भड़की जंग अब एक नए मोड़ पर पहुंचती दिख रही है क्योंकि अब खतरा सीधे अमेरिका की धरती तक पहुंचने की चेतावनी दी जा रही है।

इंटेलिजेंस इनपुट के मुताबिक ईरान अब ऐसा हमला प्लान कर सकता है जो सीधे अमेरिका के दिल पर स्ट्राइक होगा। आशंका तो यह भी है कि समुद्र में मौजूद किसी भी जहाज से ड्रोन लॉन्च करने के कैलिफोर्निया के वेस्ट कोस्ट को टारगेट किया जा सकता है। और अगर ऐसा होता है तो यह सिर्फ हमला नहीं होगा बल्कि अमेरिका की होम लैंड सिक्योरिटी के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है। जिसमें अमेरिका मिट्टी में भी मिल सकता है। तो ताज्जुब की बात नहीं होगी। एफबीआई का यह हाई अलर्ट टू अमेरिका इस जंग का सबसे घातक अलर्ट साबित हो सकता है। एफबीआई ने चेतावनी दे दी है कि ईरान से जुड़े नेटवर्क अमेरिका के वेस्ट कोस्ट को टारगेट कर सकते हैं।

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक एक संभावित अटैक सिनेरियो यह हो सकता है कि समुद्र में खड़े किसी जहाज से कॉम्बैट ड्रोंस लॉन्च किए जाएं और उन्हें कैलिफोर्निया के ओर भेज दिया जाए। यानी हमला सीधे अमेरिका की सीमा के बाहर से शुरू होगा। लेकिन उसका असर अमेरिकी शहरों तक पहुंच सकता है। और इसी खतरे को देखते हुए यूएस सिक्योरिटी एजेंसीज अब हाई अलर्ट पर पहुंच चुकी हैं। दरअसल कैलिफोर्निया के प्रशासन ने यह साफ कर दिया है कि राज्य किसी भी इमरजेंसी सिचुएशन से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। दरअसल अमेरिका, इजराइल, ईरान के बीच बढ़ते मिलिट्री टेंशंस ने इस खतरे को और भी गंभीर बना दिया है। क्योंकि डिफेंस एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर ड्रोन समुद्र से लॉन्च किया जाता है तो उन्हें ट्रैक करना और इंटिसिपेट करना काफी मुश्किल हो जाता है।

Related Articles

Back to top button