Breaking
BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेशजनरल धीरज सेठ नए आर्मी चीफचंपत राय बंसल-चढ़ावा चोरी में भूमिका नहींचंदा चोरी केस में SIT की फाइनल रिपोर्ट जुलाई के पहले सप्ताह में आएगीचढ़ावा चोरी से सनातन का नुक़सान-धीरेंद्र शास्त्री13 जुलाई तक जेल भेजे गए सभी आरोपी
Breaking NewsMain slideमनोरंजनराष्ट्रीय

आशा भोसले का निधन, शिवाजी पार्क में आज होगा अंतिम संस्कार

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। पिछले सात दशकों से अपनी जादुई आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली आशा जी के निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।

ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने उनके निधन की आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया, ‘आशा भोसले का निधन मल्टी-ऑर्गन फेलियर (कई अंगों के काम बंद करने) के कारण हुआ है।’ उन्हें शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनकी पोती जनाई भोसले ने बताया था कि उन्हें चेस्ट इन्फेक्शन हुआ है, जिसके बाद से प्रशंसक लगातार उनके स्वस्थ होने की दुआ कर रहे थे। आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने अपनी माता के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत में कहा, ‘मेरी माता जी आशा भोसले का आज निधन हो गया है। कल सुबह 11 बजे लोअर परेल के कासा ग्रांडे में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने आ सकते हैं। वहीं, शाम चार बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार होगा।’ आशा भोसले का जाना संगीत के एक सुनहरे युग का अंत है। सात दशकों के लंबे करियर में उन्होंने हजारों गाने गाए और भारतीय सिनेमा को एक नई पहचान दी। सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारों से लेकर आम जनता तक उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button