Breaking
राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफ़ा2027 और 2029 की तैयारी में UP BJP, नीरज सिंह और पूजा पाल बने प्रदेश उपाध्यक्ष, हटे कई पुराने नामAyodhya Ram Mandir चढ़ावा कांड में एक्शन, SIT रिपोर्ट के आधार पर 8 आरोपी गिरफ्तारलखनऊ अग्निकांड में SIT को 7 दिन में CM योगी को देनी है रिपोर्टलखनऊ में जो हुआ वो सामान्य घटना नहीं- अखिलेशRam Mandir Donation Scam: SIT रिपोर्ट आई, कब होगी कार्रवाई? चढ़ावा चोरी पर UP सरकार के सामने क्या खुलासा हुआलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की गई जान जबकि 9 घायलभारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टाला
Breaking NewsMain slideराष्ट्रीय

2027 और 2029 की तैयारी में UP BJP, नीरज सिंह और पूजा पाल बने प्रदेश उपाध्यक्ष, हटे कई पुराने नाम

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क/आईपीएन।
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी नेतृत्व ने 46 पदाधिकारियों समेत विभिन्न मोर्चों एवं क्षेत्रों के प्रमुख पदों पर नियुक्तियों का ऐलान किया है।
नई टीम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें विधायक पंकज सिंह के स्थान पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं बाराबंकी की वरिष्ठ नेता प्रियंका रावत को पदोन्नति देते हुए महामंत्री से प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
भाजपा ने समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक पूजा पाल को भी अपनी प्रदेश टीम में शामिल करते हुए उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। राजनीतिक जानकार इसे विपक्षी दलों के प्रभाव वाले क्षेत्रों में भाजपा की रणनीतिक पहल के रूप में देख रहे हैं।
प्रदेश उपाध्यक्षों की सूची में सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दुर्विजय शाक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, राजेश यादव, कृष्ण बिहारी राय और आलोक गुप्ता को स्थान मिला है।
महामंत्रियों में रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष
पश्चिम क्षेत्र – नबाब सिंह नागर
ब्रज क्षेत्र – पूरन लाल लोधी
कानपुर क्षेत्र – राम किशोर साहू
अवध क्षेत्र – अवधेश द्विवेदी
काशी क्षेत्र – अशोक चौरसिया
गोरखपुर क्षेत्र – विनोद राय
संगठन और मोर्चों में नियुक्तियां
भारत दीक्षित को कार्यालय मंत्री बनाया गया है, जबकि अतुल अवस्थी और लक्ष्मण सिंह को कार्यालय सह-मंत्री की जिम्मेदारी मिली है।
दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता, शमनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया संयोजक तथा हिमांशुराज पंडित को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है।
मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों में रोहित मिश्रा (युवा मोर्चा), प्रकाश पाल (पिछड़ा मोर्चा), देवेंद्र सिंह (किसान मोर्चा), अशोक रावत (अनुसूचित मोर्चा), सरोज कुशवाह (महिला मोर्चा) तथा विद्याभूषण गोंड (अनुसूचित जनजाति मोर्चा) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जातीय और सामाजिक समीकरणों पर फोकस
भाजपा की नई प्रदेश टीम में विभिन्न सामाजिक और जातीय वर्गों के प्रतिनिधित्व को महत्व दिया गया है। पार्टी ने दलित, पिछड़ा, सवर्ण, युवा और महिला नेतृत्व के बीच संतुलन बनाने का प्रयास किया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह टीम आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है।
रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा की कमान
युवाओं के बीच संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से रोहित मिश्रा को भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Back to top button