Breaking
मुलायम सिंह यादव जयंती: अखिलेश यादव ने किए छात्रों और मेडिकल कर्मचारियों के लिए ऐलानएक साल पहले मैंने कहा था गोल्ड मत खरीदो, देश के पैसे बच गए- पीएम मोदीGlobal Peace Honours 2026: फायरिंग घटना के बाद पहली बार मंच पर टाइगर श्रॉफ ने किया परफॉर्मजेन्सेन हुआंग से अफेयर के दौरान चीनी खुफिया एजेंसी के संपर्क में थीं ऐलिस हुआंगसंदपपरगट स्कैंडल: कप्तान पद छोड़ने से पैट कम्मिंस ने किया इनकार, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फोरम को दिया समर्थनUP CM योगी आदित्यनाथ की माँ का पौढ़ी जिले के पंचूर गावं में 91 वर्ष की उम्र में निधनगोरखपुर में एक युवक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के बारे में उप्र के मुख्यमंत्री जिस प्रकार बिना किसी सबूत के दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं, वो बेहद निंदनीय है-अखिलेशUP विधानसभा चुनाव- NDA में भी सीट शेयरिंग को लेकर कवायद तेजउत्तर प्रदेश में सपा ने सीट शेयरिंग को लेकर बनाई 7 सदस्यीय कमेटी जिसमे 2 डेटा एक्सपर्टयूपी वालों को हैदराबादी बिरयानी पसंद नहीं- आज़म
Breaking NewsMain slideराष्ट्रीय

एक साल पहले मैंने कहा था गोल्ड मत खरीदो, देश के पैसे बच गए- पीएम मोदी

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारतीयों ने मई में की गई उनकी अपील पर ध्यान देते हुए सोना खरीदना कम कर दिया, जिससे सोने की कीमतों में गिरावट आई। लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उनकी बात मानी, उनके पैसे बचे हैं। गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें ‘राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह’ में लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि मैंने देशवासियों से आग्रह किया था कि अगर बहुत जरूरी न हो, तो एक साल तक सोना न खरीदें।” उन्होंने यह अपील लगभग छह महीने पहले, 10 मई को की थी। उन्होंने लोगों की इस प्रतिक्रिया की तुलना 1960 के दशक में लाल बहादुर शास्त्री को मिली प्रतिक्रिया से की। उन्होंने कहा, “जैसे लाल बहादुर शास्त्री जी ने देशवासियों से एक समय का भोजन छोड़ने के लिए कहा था और पूरे देश ने उनकी बात मानी थी, वैसे ही मेरे देश के लोगों में आज भी वही चरित्र है। उन्होंने आगे कहा कि मुझ जैसे एक साधारण व्यक्ति ने लोगों से कम सोना खरीदने के लिए कहा; देशवासियों ने कम सोना खरीदा और सोने की कीमतें गिर गईं। आज लोग मुझसे कहते हैं, मोदी जी, आपने कहा, हमने आपकी सलाह मानी और हमारे पैसे बच गए।

Related Articles

Back to top button