Breaking
ग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मावोटर्स को डोनाल्ड ट्रंप से नाराज? सीनेट में डेमोक्रेट्स को बढ़तभाजपा अपने राजनैतिक विरोधियों के साथ बदले की भावना से अन्याय, अत्याचार कर रही है- अखिलेश
अंतर्राष्ट्रीय

WHO:’वैक्सीन रंगभेद’ के खतरे में है दुनिया, कम आय वाले देशों को नहीं मिल रहे वैकसीन

पेरिस। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसिस ने आशंका जताई है कि दुनिया में ‘वैक्सीन रंगभेद’ हो रहा है. उन्‍होंने ऊंची आय वाले देशों और निम्न एवं निम्न-मध्यम आय वाले देशों के बीच कोविड (Covid) टीकाकरण के अंतर को उजागर करते हुए सोमवार को यह बात कही.

पेरिस पीस फोरम स्प्रिंग मीटिंग में डब्‍ल्‍यूएचओ प्रमुख ने कहा, ‘मैं केवल यह नहीं कहूंगा कि दुनिया को वैक्‍सीन रंगभेद का खतरा है, बल्कि इससे एक कदम आगे जाकर यह कहूंगा कि दुनिया में वैक्सीन रंगभेद हो रहा है. ऊंची आय वाले देशों में दुनिया की आबादी का 15 प्रतिशत हिस्सा रहता है, लेकिन उनके पास दुनिया के 45 प्रतिशत वैक्‍सीन हैं. वहीं निम्न और निम्न-मध्यम आय वाले देशों में दुनिया की आबादी का लगभग आधा हिस्सा रहता है, लेकिन उन्हें दुनिया के कुल वैक्‍सीन के सिर्फ 17 प्रतिशत वैक्‍सीन ही मिले हैं. यह बहुत बड़ा अंतर है.’

 

Related Articles

Back to top button