Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश: सरकारी अधिकारी ने अपने से कम उम्र की मंत्री स्वाति सिंह के पैर छुए, पड़ी डांट

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

कानपुर। नेताओं को खुश करने के लिए कई चापलूस अधिकारी उनके पैर छूते नजर आते हैं. लेकिन जब कोई सरकारी ऑफिसर ऐसा करता है और उसमें भी जब वो अपनी उम्र से कम की मंत्री के पैर छूता है तो हर किसी का ध्यान देना लाजमी है. अभी हाल ही में ऐसा मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) में देखने को मिला. यहां एक सरकारी अधिकारी ने योगी सरकार की राज्यमंत्री स्वाती सिंह के पैर छुए. हालांकि स्वाती सिंह ने उन्हें ऐसा करने से मना किया.

जानकारी के अनुसार राज्यमंत्री स्वाती सिंह मंगलवार को कानपुर के राजकीय बालगृह का निरीक्षण करने पहुंची थीं. गेट पर उन्हें रिसीव करने के लिए अधिकारी खड़े थे. इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने सबको हैरान कर दिया. जैसे ही मंत्री स्वाती सिंह राजकीय बालगृह पहुंची तो लोग प्रणाम या नमस्ते कहकर उनका अभिवादन करने लगे. इस बीच मंत्री स्वाती सिंह की उम्र से बड़े एक सरकारी ऑफिसर उनके पैर छूने के लिए उनके सामने पूरी तरह झुक गए.

इस पर मंत्री स्वाती सिंह ने कहा कि ये आप क्या कर रहे हैं? आप ऐसा नहीं करिए. उन्होंने सरकारी ऑफिसर से दोबारा ऐसा नहीं करने के लिए कहा.

इसके बाद मंत्री स्वाती सिंह ने राजकीय बालगृह का औचक निरीक्षण किया. वहां सुधार के लिए जरूरी निर्देश दिए. इस बीच मंत्री के पैर छूने की बात सब भूल गए लेकिन इस दौरान मंत्री के पैर छूने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

इस बारे में सरकारी ऑफिसर आरके अवस्थी ने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया. यह हमारे संस्कार हैं. मैं उन्हें अपनी बहन मानता हूं. जब मैडम ने मना किया तो मैं रुक गया था.

Related Articles

Back to top button